राशिफल

Monthly Horoscope September 2025 : तुला से मीन राशि तक सितंबर 2025 में किसे मिलेगा प्रमोशन, धन लाभ और सम्मान

Monthly Horoscope September 2025 : सितंबर 2025 का मासिक राशिफल जानें। करियर और कारोबार, स्वास्थ्य, प्रेम जीवन और उपाय के आधार पर तुला से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल पढ़ें। जानें आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।
2 min read
Aug 27, 2025
Monthly Horoscope September 2025
Monthly Horoscope September 2025

Monthly Horoscope September 2025 : सितंबर का महीना सभी राशियों के लिए नए अवसर, चुनौतियां और सीख लेकर आया है। इस महीने कुछ लोगों को करियर और कारोबार में प्रगति के अवसर मिलेंगे तो कुछ को सेहत और रिश्तों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। सितारे इशारा कर रहे हैं कि सावधानी और धैर्य से लिए गए फैसले जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आइए जानते हैं सितंबर 2025 का विस्तृत मासिक राशिफल।

तुला राशि (Masik Rashifal Tula)

करियर और कारोबार: आलस्य और बहानेबाजी से बचें। करियर को लेकर बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। बिजनेस पार्टनर से विवाद संभव है, साझेदारी टूट सकती है। खर्च आय से अधिक रहेंगे।
सेहत: स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
लव लाइफ: माह की शुरुआत में पार्टनर से अनबन संभव, लेकिन माह के अंत में रिश्ते सुधर जाएंगे। धार्मिक यात्रा की संभावना।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Masik Rashifal Vrshchik)

करियर और कारोबार: करियर में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। भूमि-भवन से जुड़े मामलों में लाभ होगा। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी न करें।
सेहत: माह के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है।
लव लाइफ: रिश्तों में मधुरता रहेगी। सिंगल लोग प्रेम संबंध की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि (Masik Rashifal Dhanu)

करियर और कारोबार: शुरुआत में तनाव रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को विरोधियों से सावधान रहना होगा। उत्तरार्ध कारोबार और रोजगार के लिए शुभ है।
सेहत: मौसमी बीमारियों और यात्रा के दौरान सावधान रहें।
लव लाइफ: रिश्तों में संयम रखें। प्रेम संबंध में सावधानी बरतें।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि (Masik Rashifal Makar)

करियर और कारोबार: नौकरीपेशा लोगों को बदलाव देखने को मिलेगा। समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। व्यवसाय उत्तरार्ध में लाभ देगा।
सेहत: माह के पहले हिस्से में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
लव लाइफ: दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन जीवनसाथी को समय देना जरूरी होगा।
उपाय: भगवान शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि (Masik Rashifal Kumbh)

करियर और कारोबार: कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन माह के मध्य में बड़ी डील हो सकती है।
सेहत: पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।
लव लाइफ: घर-परिवार में गलतफहमियां हो सकती हैं। रिश्तों को बचाने के लिए समझौता करना होगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन राशि (Masik Rashifal Meen)

करियर और कारोबार: उतार-चढ़ाव रहेगा। नियम-कानून का उल्लंघन न करें। आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं।
सेहत: खानपान का ध्यान रखें, तनाव से बचें।
लव लाइफ: घर की महिला सदस्य के कारण तनाव संभव। प्रेम संबंधों में कटुता से बचें।
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

Published on:
27 Aug 2025 06:37 pm