18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: किसी को कोर्ट में मिलेगी राहत, नौकरी-कारोबार में भी बड़े संकेत, पढ़े दैनिक भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal-19 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Akash Dewani

•

Oct 19, 2026

aaj ka rashifal 19 October 2026 horoscope today hindi

Aaj Ka Rashifal 19 October 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: 19 अक्टूबर का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

न्यायालय में आपका पक्ष मजबूत होगा।तकनीकी क्षेत्र से संबंधित लोगों को बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं। सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।

शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक- 5

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

अतिरिक्त सुविधाएं मिलेगीं। प्रशासन पर पकड़ मजबूत होगी। भाई बहनों से विचार विमर्श बेहतर रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्त रहेंगे।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 8

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

पूर्व निर्धारित प्लानिंग बदलना पड़ सकती है। कानून से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी होगी। प्रेम संबंधों में शिथिलता महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।

शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 6

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

मन में प्रसन्नता अनुभव करेंगे। व्यक्तिगत स्वतंत्रता के प्रति सचेत रहेगें। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों की सूचना मिलेगी।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

अपनी योजना को गुप्त रखने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी के साथ आगे बढ़े बड़े सौदे करने से बचना होगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बातचीत होगी।

शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 8

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

किसी खास कार्य में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। भावना तक संबंधों में नए अनुभव मिलेंगे। गुरुजनों का समर्थन मिलेगा।

शुभ रंग- डार्क ब्राउन कलर
शुभ अंक- 4

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

साथी कर्मियों के बीच वैचारिक मतभेद का प्रभाव कार्यों की गुणवत्ता पर रहने कि संभवना रहेगी। परिवार में सुख सुविधाओं पर अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 1

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

भावनात्मक मामलों में कठोरता दिखाना संबंधों को तनावपूर्ण बन सकता है। भाषा में विनम्रता रखनी होगी। सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च संपर्कों का लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 2

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

तय कार्यक्रमों को समय पर पूरा करने में कठिनाई महसूस करेंगे। व्यवसाय में नए सहयोगी तलाश ने होंगे। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नए अनुबंध मिल सकते हैं।

शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

आसपास की गतिविधियों में केंद्रीय भूमिका में रहने की संभावना बन रही है। अवसर का लाभ आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए करना होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे
क्रीम कलर 6

शुभ रंग-
शुभ अंक-

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

परिस्थितियों के अनुकूल व्यवहार कुशलता दिखानी होगी। आर्थिक फैसलों में धैर्य दिखाना होगा। जल्दबाजी में स्थितियां बिगड़ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- लाइट ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 7

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन प्राथमिकताएं बदलने से नए सहयोगी तलाशने होंगे। आर्थिक रूप से मजबूत होने का समय है। पेरेंट्स का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

शुभ रंग- सैफरॉन कलर
शुभ अंक- 9