राशिफल

Monthly Tarot Rashifal September 2025: सितंबर टैरो राशिफल, मेष, मिथुन या कन्या? टैरो बता रहा है किसके सितारे रहेंगे बुलंद इस महीने

Monthly Tarot Rashifal September 2025: सितंबर का महीना हर राशि के लिए नई उम्मीदें, अवसर और चुनौतियां लेकर आ रहा है। चलिए जानते हैं टैरो एक्सपर्ट नीतिका शर्मा से कि अगस्त 2025 का महीना आपकी राशि के लिए क्या संकेत लेकर आया है।

2 min read
Aug 28, 2025
Monthly Tarot Rashifal September 2025|फोटो सोर्स- Patrika.com

Monthly Tarot Rashifal September 2025: सितंबर का महीना हर राशि के लिए नई उम्मीदें, अवसर और चुनौतियां लेकर आ रहा है। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि इस समय जीवन में कई मोड़ आने वाले हैं। कुछ लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी तो वहीं कुछ को रिश्तों और सेहत के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत होगी। चलिए जानते हैं टैरो एक्सपर्ट नीतिका शर्मा से कि सितंबर 2025 का महीना आपकी राशि के लिए क्या संकेत लेकर आया है।

ये भी पढ़ें

Monthly Horoscope September 2025 : तुला से मीन राशि तक सितंबर 2025 में किसे मिलेगा प्रमोशन, धन लाभ और सम्मान

मेष टैरो मासिक राशिफल (Monthly Tarot Card Prediction Aries)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लिए यह महीना शक्ति और प्रभाव का संकेत दे रहा है। आपके विरोधी चाहकर भी आपको परास्त नहीं कर पाएंगे और आप अपने दम पर सम्मान अर्जित करेंगे। पुरानी बीमारियों से धीरे-धीरे छुटकारा मिलने लगेगा। हालांकि, किसी को पैसा उधार देने से बचना ही बेहतर होगा। विद्यार्थियों और करियर से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है, सफलता और तरक्की दोनों मिल सकती हैं

लकी नंबर: 9
लकी कलर: लाल

वृषभ टैरो मासिक राशिफल (Monthly Tarot Card Prediction Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए सितंबर उम्मीद और उमंग लेकर आएगा। पिछले समय में जो कठिनाइयां थीं, वे अब पीछे छूटेंगी और अधूरे काम पूरे होने लगेंगे। मित्रों और परिचितों से सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास और बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा परिणाम सुखद रहेंगे। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, छोटी समस्याएं भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकती हैं।

लकी नंबर: 6
लकी कलर: सफेद

मिथुन टैरो मासिक राशिफल (Monthly Tarot Card Prediction Gemini)

मिथुन राशि के लिए यह महीना सतर्कता बरतने का है। शत्रु आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। दांपत्य जीवन में अनबन की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में धैर्य और संवाद आपका सहारा बनेगा। टैरो कार्ड्स यह भी बता रहे हैं कि इस समय शनिदेव की आराधना आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

लकी नंबर: 2
लकी कलर: हरा

कर्क टैरो मासिक राशिफल (Monthly Tarot Card Prediction Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लिए सितंबर का समय खुशियों से भरा रहेगा। जो काम लंबे समय से रुके थे, वे पूरे होंगे और मानसिक बोझ हल्का होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन और मान-सम्मान मिलने के योग हैं। किसी लंबी यात्रा का संयोग भी बन रहा है, जो आपके लिए फलदायी रहेगा। अधिकारी वर्ग आपकी मेहनत और ईमानदारी से प्रभावित रहेंगे।

लकी नंबर:2
लकी कलर: सिल्वर

सिंह टैरो मासिक राशिफल (Monthly Tarot Card Prediction Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लिए यह महीना सोच-समझकर कदम बढ़ाने की सलाह दे रहा है। बिना विचार किए लिए गए निर्णय आपको परेशानी में डाल सकते हैं। सेहत विशेषकर खानपान को लेकर सावधानी रखें। इस समय मित्रों का सहयोग आपके लिए बेहद जरूरी होगा, इसलिए उनसे रिश्ते मजबूत बनाएं। कुत्तों और पक्षियों को भोजन कराना आपके जीवन से कई कठिनाइयां दूर कर सकता है।

लकी नंबर: 5
लकी कलर: सुनहरा

कन्या टैरो मासिक राशिफल(Monthly Tarot Card Prediction Virgo)

Tarot Cards की गणना के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए सितंबर प्रेम और रिश्तों को संवारने का महीना साबित होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद अनुभव दिला सकती है। शिक्षा में प्रगति होगी और विवाह योग्य लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। संतान सुख की इच्छा रखने वालों के लिए भी यह महीना अनुकूल है। आय में बढ़ोतरी और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं।

लकी नंबर: 5
लकी कलर: हरा

ये भी पढ़ें

Monthly Horoscope September 2025 : इस महीने क्या कहता है आपका भाग्य? पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

Also Read
View All

अगली खबर