राशिफल

Monthly Tarot Rashifal September 2025: धनु को संपत्ति लाभ, मीन को मेहनत का फल, पढ़ें सभी राशियों का टैरो मासिक राशिफल

Monthly Tarot Rashifal September 2025: इस महीने ग्रह-नक्षत्र और टैरो संकेत कर रहे हैं कि सही निर्णय और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। आइए जानते हैं टैरो एक्सपर्ट नीतिका शर्मा से कि सितंबर 2025 का मासिक टैरो राशिफल और देखें आपकी राशि के लिए यह महीना क्या संदेश लेकर आया है।

2 min read
Aug 28, 2025
Monthly Tarot Rashifal September 2025|फोटो सोर्स- Patrika.com

Monthly Tarot Rashifal September 2025: सितंबर महीना हर किसी की जिंदगी में कुछ नई ऊर्जा और बदलाव लेकर आ रहा है। टैरो कार्ड्स के अनुसार यह महीना कई राशियों के लिए अवसर और चुनौतियों से भरा रहेगा। कहीं मेहनत का मीठा फल मिलेगा तो कहीं रिश्तों में समझदारी की परीक्षा होगी। कुछ लोग आर्थिक लाभ की ओर बढ़ेगे, वहीं कुछ को धैर्य और संतुलन बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। इस महीने ग्रह-नक्षत्र और टैरो संकेत कर रहे हैं कि सही निर्णय और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। आइए जानते हैं टैरो एक्सपर्ट नीतिका शर्मा से कि सितंबर 2025 का मासिक टैरो राशिफल और देखें आपकी राशि के लिए यह महीना क्या संदेश लेकर आया है।

ये भी पढ़ें

Monthly Horoscope September 2025 : इस महीने क्या कहता है आपका भाग्य? पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

तुला टैरो मासिक राशिफल (Monthly Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लिए सितंबर नई आय के अवसर लेकर आ रहा है। हालांकि, छात्रों को पढ़ाई में अपेक्षित परिणाम पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। साथ ही कानूनी मामलों से दूरी बनाकर रखना आपके लिए सुरक्षित रहेगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यानपूर्वक पढ़े।

लकी नंबर: 15,, 24, 6
लकी कलर: ऑफ वाइट

वृश्चिक टैरो मासिक राशिफल (Monthly Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार,वृश्चिक राशि वालों को सितंबर के महीने में सतर्क रहकर काम करना चाहिए। विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं और कार्यक्षेत्र में अड़चनें खड़ी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी गलतफहमियां तनाव ला सकती हैं। इस समय धैर्य बनाए रखना और अपने काम पर ध्यान देना ही सबसे अच्छा उपाय रहेगा।

लकी नंबर: 18,9
लकी कलर: गहरा लाला

धनु टैरो मासिक राशिफल (Monthly Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लिए यह महीना संपत्ति और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का है। अचल संपत्ति से जुड़े कार्य सफल होंगे और नया घर या वाहन खरीदने का अवसर भी मिल सकता है। कारोबार सामान्य गति से चलेगा, लेकिन भाग्य का साथ आपको नई पहचान और सम्मान दिलाएगा। आपके कार्यों की सराहना दूर-दूर तक होगी।

लकी नंबर: पीला
लकी कलर: 3

मकर टैरो मासिक राशिफल (Monthly Tarot Rashifal Makar)

मकर राशि के लिए ग्रहों की स्थिति कुछ चुनौतीपूर्ण दिखाई दे रही है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन साथ बैठकर बात करने से स्थिति संभल जाएगी। पेशेवर जीवन में अड़चनें आती रहेंगी, लेकिन आपकी वाणी और समझदारी से सब हल हो जाएगा। रिश्तों और परिवार को समय देना इस महीने आपके लिए बेहद आवश्यक रहेगा।

लकी नंबर: 8
लकी कलर: ब्लू

कुंभ टैरो मासिक राशिफल (Monthly Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि वालों को इस महीने धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। परिवार में तनावपूर्ण माहौल हो सकता है और कार्यक्षेत्र में भी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। सेहत के लिहाज से भी यह महीना सामान्य नहीं है, इसलिए अपनी दिनचर्या और खानपान को संतुलित रखें। योजनाओं पर टिके रहना ही सफलता की कुंजी होगा।

लकी नंबर: 17 ,26
लकी कलर: काला

मीन टैरो मासिक राशिफल (Monthly Tarot Rashifal Meen)

Tarot Cards की गणना के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना कुछ रुकावटों से भरा हो सकता है। मेहनत का परिणाम तुरंत न मिले, लेकिन हार न मानें। आपके विचार अब धीरे-धीरे वास्तविकता का रूप लेंगे। परिवार का वातावरण शांत रहेगा और मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। किसी नए परिचित से मुलाकात आपके जीवन को नई दिशा दे सकती है।

लकी नंबर: 3 ,12
लकी कलर: पीला

ये भी पढ़ें

Monthly Horoscope September 2025 : तुला से मीन राशि तक सितंबर 2025 में किसे मिलेगा प्रमोशन, धन लाभ और सम्मान

Also Read
View All

अगली खबर