राशिफल

बहुत केयरिंग और महिलाओं के दिलों पर राज करने वाले होते हैं इस मूलांक के लोग, साबित होते हैं अच्छे प्रेमी और पति

लंबे जीवन को पार करने के लिए हर किसी को एक साथी की जरूरत होती है, लेकिन कौन आपके लिए बेहतर साथी साबित हो सकता है यह जानना आसान काम नहीं हैं। ऐसा सोचने वाले लोगों की उलझनों का निदान अंक ज्योतिष में मिलता है। इसमें पाया गया है कि कुछ खास डेट ऑफ बर्थ वाले लोग अच्छे प्रेमी और पति साबित हो सकते हैं।

2 min read
Jul 02, 2023
मूलांक 6 के लोगों का स्वभाव और भाग्य जानें सबकुछ यहां

भारतीय ज्योतिष परंपरा में अंक ज्योतिष का खास महत्व है। इसमें जन्म तारीख के आधार पर किसी शख्स के भविष्य और उसके स्वभाव का आकलन किया जाता है। इसके आधार पर किस मूलांक के शख्स की किस मूलांक के व्यक्ति से अच्छी घुटेगी, इसका भी आकलन किया जाता है। वहीं, उसके स्वभाव, गुण दोष और भाग्य का भी अनुमान लगाया जाता है। आज यहां हम मूलांक छह के लोगों के व्यक्तित्व की चर्चा करेंगे।


खर्चीले होते हैं पर आर्थिक स्थिति होती है मजबूत
अंक ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म महीने की 6, 15, 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है और इस अंक 6 यानी मूलांक 6 पर शुक्र ग्रह का शासन होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वाले लोगों में प्रेम, करुणा और हमदर्दी की प्रधानता होती है। यह अंक 6 रचनात्मकता कला और सुंदरता का भी प्रतीक है। जिन लोगों का मूलांक 6 होता है वे धन संचय पर ध्यान नहीं देते, बहुत खर्च करते हैं। फिर भी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है।


इन मूलांक के लोगों से रहती है नजदीकी
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 को लोगों की मित्रता 2,3,9 मूलांक के जातकों के साथ रहती है। इनके संबंध काफी मजबूत होते हैं और ये एक दूसरे का खयाल करते हैं। अगर मूलांक 6 के लोगों का पार्टनर 2, 3 और 9 मूलांक वाला हो तो सोने में सुहागा हो जाता है।


लोग हो जाते हैं आकर्षित
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 के जातक प्रायः जन्म से कलाकार होते हैं। सुंदर वस्तुओं के प्रति ये जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इनका व्यक्तित्व खुशमिजाज होता है। सदा ऊर्जा, उमंग से भरे रहते हैं और व्यक्तित्व आकर्षक होता है। आपसे बातचीत लोगों को अच्छी लगती है। लोग आपकी समझदारी के कायल हो जाते हैं। इस मूलांक की महिलाएं अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। ये लोग हंसमुख होते हैं।


केयरिंग होते हैं इस मूलांक के लोग
मूलांक 6 वाले भौतिक सुख सुविधाओं के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये शौक पर खूब पैसा खर्च करते हैं। मेहनत और सूझबूझ से धन कमाने का हुनर जानते हैं। कई बार पैसों के चक्कर में कोर्ट कचहरी के मामलों में फंस जाते हैं। मूलांक 6 के लोग मित्रों के प्रति ईमानदार रहते हैं। अपने परिवार से जुड़े रहते हैं और उनका खयाल करते हैं। इंसानियत और करुणा को महत्व देते हैं। इन गुणों के कारण मूलांक 6 के जातक अच्छे प्रेमी और पति साबित होते हैं।


शुक्रवार का दिन होता है सबसे शुभ
मूलांक 6 के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ और भाग्यशाली माना जाता है। शुक्रवार के दिन ये अच्छा काम करते हैं और अक्सर इन्हें इस दिन सफलता मिलती है। किसी भी शुभ कार्य के लिए इनके लिए यह दिन अनुकूल है। यदि इस दिन मूलांक 6 के लोग महत्वपूर्ण फैसला लेंगे तो मनचाहा परिणाम मिलेगा।

Updated on:
10 Oct 2023 12:50 pm
Published on:
02 Jul 2023 06:38 pm
Also Read
View All