राशिफल

Aaj Ka Rashifal – 10 November 2021: मीन राशि का दिन मिलाजुला रहेगा

आज क्या कहते हैं आपके ग्रह?

less than 1 minute read
Nov 09, 2021
Aaj Ka Rashifal - 10 November 2021: मेष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा

राशिचक्र की आखिरी यानि बारहवीं राशि मीन है, जिसके कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। मीन राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं,

ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक आशावादी और निराशावादी दोनों तरह के होते हैं। दूसरों पर बोझ बनना इनको पसंद नहीं है। इसके साथ ही यह किसी के प्रति अपनी राय जल्दी नहीं बनाते है।

यह हर माहौल में अपने आपको उतार लेने में सक्षम होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के पहले दिन मीन का राशिफल क्या कहता है?

आज मीन का राशिफल:
नयी उमंगों के साथ दिन की शुरआत करेंगे। वाहन पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफ़लता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धर्म कर्म में मन लगेगा। किसी की देखा देखी करने से बचें। आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। कुछ लोग आपको वहां देखकर खुश होंगे। इसके अलावा रिश्तों को मजबूत करने के लिए आज आपको प्रयास करने पड़ सकते हैं। आपका आत्मविश्वास ऊंचा बना रहेगा। आपके कुछ कामों से सीनियर्स खुश हो सकते हैं।

शुभ रंग : बेज

लकी अल्फाबेट: S

शुभ अंक: 10

अनुकूल सलाह: आत्मविश्वास में कमी न आने दें।

Also Read
View All