राशिफल

Aaj Ka Rashifal – 20 November 2021: धनु राशि वालों की वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी

धनु राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह?
less than 1 minute read
Nov 19, 2021
sagittarius.jpg

राशिचक्र की नवीं राशि धनु है, जिसके कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। धनु राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे से होती है।

लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक आजाद ख्‍याल के होने के साथ ही बड़े दिल वाले भी होते हैं। ये धार्मिक होने के साथ-साथ बुद्धिमान होते हैं।

साथ ही ईमानदार, सच्चे, विश्वास योग्य और समझदार भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के 20वें दिन धनु का राशिफल क्या कहता है?


आज धनु का राशिफल:
राजकार्य में सफल होंगे। वैवाहिक चर्चा सफल होगी। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। संतान के साथ व्यवहार में नर्मी से पेश आएं। उचित होगा कि कम बोलें, अच्छा बोलें साथ ही बिना पूछे अपनी सलाह देना बंद करें।

दोस्तों और परिवार के साथ छुट्टियां बिता सकते हैं। संपत्ति के मोर्चे पर फैसला आपके पक्ष में रहने की संभावना है। प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वालों को अपना ध्यान बनाए रखना होगा। किसी करीबी से नकद के रूप में उपहार से इंकार नहीं कर सकेंगे। आप जीवनसाथी या प्रेमी को भावनात्मक समर्थन और सहानुभूतिपूर्ण मदद प्रदान करने में सक्षम हैं।

भाग्यशाली रंग: बेबी पिंक

भाग्यशाली वर्णमाला: M

शुभ अंक: 16

अनुकूल सलाह: कम बोलें, अच्छा बोलें।