
Saptahik Rashifal 10-16 August 2026: अगस्त का आने वाला सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर, महत्वपूर्ण फैसलों और जीवन में बदलाव का संकेत लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा से 10-16 August 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल और जानें आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना शुभ रहने वाला है।
मेष राशि के जातक अपेक्षाओं इच्छाओं और निर्णय का संपूर्ण उत्तरदायित्व स्वयं लेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में नया उत्साह महसूस करेंगे। मीडिया के माध्यम से लोगों की निगाह में आएंगे। जीवन के हर पहलू में आदर्श समन्वय बनेगा। व्यावसायिक या निजी संबंधों में दूसरों को दखल न देने दें। दोस्तों सज्जनों के साथ मिलकर उत्सव मनाएंगे और मेहमान नवाजी का प्रदर्शन भी करेंगे।
शुभ रंग- सी ग्रीन
शुभ अंक- 3
वृषभ राशि के जातक निजी अथवा कार्यक्षेत्र में बात मनमानी के लिए अपने विचारों को थोपने से दूर रहे। स्मृतियों को त्याग कर जीवन को वास्तविकता के साथ स्वीकार करेंगे। संकटों की स्थिति में अपूर्व साहस का प्रदर्शन करेंगे। खान पान या भावनाओं के अतिरेक से बचें। किसी पुरानी समस्या को सुलझाने के लिए एक अलग और नया तरीका अपनाएंगे।एक नई शुरुआत करने का समय है। दोस्त और स्वजनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
शुभ रंग- पीकॉक ग्रीन
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करेंगे। बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए सही संतुलन अपनाना बेहतर रहेगा। व्यर्थ के बोझ को त्यागेंगे और नई ऊर्जा के साथ रचनात्मक व व्यक्तिगत संबंधों की ओर बढ़ेंगे। मुश्किल टकरावों और विवादों के दौरान व्यावहारिक समझदारी का परिचय देंगे। कार्यस्थल पर किसी चालक युक्ति से बचें अन्यथा आप अनजाने में ही किसी बड़े विवाद या झगड़े में फंस सकते हैं। किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में सुखद समय बिताएंगे।
शुभ रंग- डीप रेड
शुभ अंक- 1
कर्क राशि के जातक कार्यक्षेत्र में विभिन्न योजनाएं सफलता के शिखर पर ले जाएंगे।व्यक्तिगत संबंधों और व्यावसायिक साझेदारी में संतुलन जीवन में असीम सुख और तृप्ति लेकर आएगा। व्यक्तिगत रिश्तों में अधिक प्रेम पूर्ण और देखभाल करने वाले होंगे और बदले में पूर्ण वफादारी और सहयोग की अपेक्षा करेंगे। आसपास मौजूद नुकसान पहुंचाने वाले और नकारात्मक लोगों का सामना करने से ना घबराए। ध्यान करना लाभदायक रहेगा। धनु राशि का कोई व्यक्ति जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। तनाव से बचने के लिए योग करते रहें।
शुभ रंग- परपल
शुभ अंक- 5
सिंह राशि के जातकों के लिए निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किए गए कार्यों से पूर्ण संतुष्टि और सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त होगी। पारिवारिक परिवेश अत्यंत क्षुद्र और सहयोगी बना रहेगा व्यक्तिगत संबंधों और व्यावसायिक साझेदारों में संतुलन जीवन में खुशियां लेकर आएगा।हर छोटी चीज की चिंता करके समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें तो बेहतर होगा। अलग-अलग तरह की शारीरिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। व्यावसायिक सफलता और भौतिक लाभ संतोषजनक साबित होंगे। आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा।
शुभ रंग- गोल्डन येलो
शुभ अंक- 6
कन्या राशि के जातकों के लिए नौकरी अथवा आवास में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम देखने को मिलेंगे। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे और योजनाएं साकार रूप लेंगी। जीवन में आने वाली हर परिस्थिति को सहजता से स्वीकार करने के लिए तैयार रहे। सप्ताह के अंत में स्वयं को खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस दौरान नए लोगों और संपर्कों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे।
शुभ रंग- सी ब्लू
शुभ अंक- 7
तुला राशि के जातक भावनाओं और विचारों को पूरी मौलिकता और निर्भीकता के साथ प्रकट करेंगे। किसी भी प्रकार के समझौता या बंधनों को स्वीकार नहीं करेंगे। घर और कार्य स्थल पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलने के लिए व्यक्तिगत उपस्थिति देंगे। हंसी प्रेम और खुशहाली हासिल करने के लिए जिंदगी का भरपूर जश्न मनाएंगे। तन मन और आत्मा सामंजस्य में रहेंगे। यह आंतरिक परिपक्वता और विकास का समय है जब आप भीतरी वास्तविकता को समझ कर स्वयं को वैसे ही स्वीकार करेंगे जैसे आप हैं। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेंगे। कर्क राशि का व्यक्ति जीवन में स्नेह लेकर आएगा।
शुभ रंग- एक्वामरीन
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए घर में सद्भाव और कार्यक्षेत्र में तालमेल रहेगा। विशेष अवसर पर आसपास के प्रतिष्ठित लोगों को आकर्षित करेंगे। घर और कार्यक्षेत्र की नए सिरे से साज सज्जा करेंगे।अपने विचारों को स्पष्ट से साझा करके उलझन को सुलझाएंगे। पेशेवर लक्ष्य प्राप्त करेंगे हालांकि विरोधियों से सावधान रहें। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। अनेपक्षित लोगों की बेतूकी प्रतिक्रियाओं से सावधान रहे। विरोध के बावजूद अपने मुद्दों को बेबाकी से प्रकट करें। अभिव्यक्तियों से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।
शुभ रंग- स्काई ब्लू
शुभ अंक- 9
धनु राशि के जातकों के लिए निकट भविष्य में लाभ के प्रबल अवसर बनेंगे। आगे बढ़ने के लिए नए संपर्क बनाना आवश्यक होगा। विदेश से होने वाला संचार आपके पक्ष में रहेगा और वहां से अच्छे समाचार भी मिलेंगे। नए अवसरों व रचनात्मक कार्यों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। रचनात्मक गतिविधियां ऊर्जावान महसूस करवाएंगी। एक ही समय में दो परिस्थितियों के बीच स्वयं को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे में अपने अंतर मन की सुने।
शुभ रंग- रंग रेड
शुभ अंक- 5
मकर राशि के जातक आंतरिक शांति के लिए विश्राम व आत्ममंथन करें। यात्रा और स्थान परिवर्तन आपकी ऊर्जा को तरो ताजा कर देगा। व्यवहारिक विवरणों और वित्त को स्पष्ट के साथ सुलझाएंगे। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे। नए अवसरों और रिश्तो की तलाश में बड़े बदलाव के योग बनेंगे। आध्यात्मिक विकास और जागरूकता ने दृष्टिकोण प्राथमिकताओं और मूल्यों की ओर ले जाएंगे।
शुभ रंग- सॉफ्ट पिंक
शुभ अंक- 1
कुंभ राशि के जातकों को एक कठोर किंतु अमूल्य पाठ जीवन के सत्य से परिचय कराएगा। निवेश के मामले में जोखिम लेने से बचे। मीडिया में सक्रियता लाभ पहुंचाएगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और प्रकृति के निकट समय बिताए। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें। बुद्धि और प्रबंधन कौशल का उपयोग करके पेशेवर लक्ष्य हासिल करेंगे। स्वास्थ्य वित्त और संबंधों को गंभीरता से लें जीवन के सभी क्षेत्रों में अतिरेक से बचे।
शुभ रंग- रेनबो पेस्टल
शुभ अंक- 8
मीन राशि के जातकों के लिए नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट की शुरुआत के योग बनेंगे। तर्क से ज्यादा अंतरात्मा की सुनना बेहतर रहेगा। योजनाएं पूर्ण होगी और आपको वह सम्मान मिलेगा जिसके आप हकदार है। प्रेम संबंधों में गहराई महसूस करेंगे और कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। शारीरिक मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे। परिवार में किसी कठिन और संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए सूक्ष्म दृष्टिकोण अपनाना बेहतर रहेगा। तन मन और आत्मा में समन्वय रहेगा। परिवार और रिश्तेदार सहायक साबित होंगे।
शुभ रंग- गोल्डन येलो
शुभ अंक- 12