राशिफल

Weekly Horoscope (16-22 January 2023): इन राशियों के अच्छे दिन, इनके लिए संकट का सामना

Weekly Horoscope (16-22 January 2023): नव वर्ष 2023 का तीसरा सप्ताह कैसा बीतेगा यह सोच रहे हैं तो हम ज्योतिषियों से बातचीत के आधार पर आपके लिए लाएं हैं साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal January 2023)। वीकली राशिफल में हम बता रहे हैं कि 16 से 22 जनवरी के बीच आपका दिन कैसा बीतेगा।

2 min read
Jan 15, 2023
weekly horoscope

Saptahik Rashifal January 2023: सितारों की चाल की गणना के आधार पर Weekly Horoscope Predictions में ज्योतिषियों का कहना है कि नव वर्ष का तीसरा सप्ताह यानी 16 से 22 जनवरी मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और कुंभ के लिए अच्छा बीतने वाला है। इनके लिए इस हफ्ते धन लाभ का योग बन रहा है।


मेषः इस हफ्ते मेष राशि वालों का फंसा धन उन्हें वापस मिल सकता है। कर्जों से राहत मिलने का संकेत है, मान सम्मान में वृद्धि की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।


वृषःइस राशि के जातकों को जीवन में तनाव हो सकता है। इसलिए इन्हें इस हफ्ते सेहत का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अपना काम समय से पूरा करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, लड़ाई झगड़े से बचें, इसी में भलाई है।


मिथुनः 16-22 जनवरी का सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए बहुत लाभदायक है। इन्हें इस हफ्ते धन लाभ हो सकता है। घर रिश्तेदारों और मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस हफ्ते कोई शुभ सूचना आपको मिल सकती है।


कर्कः इस राशि के जातक के लिए भी नव वर्ष 2023 का तीसरा सप्ताह आर्थिक लिहाज से बहुत लाभदायक है। इस हफ्ते आपके आय के स्त्रोंतो में इजाफा हो सकता है। आपको अचानक धन भी मिल सकता है। रूका काम पूरा हो सकता है। हालांकि आपको सेहत का खयाल रखने की जरूरत है। खान पान पर ध्यान दें।


सिंहः यह हफ्ता सिंह राशि वालों के लिए बेहद शुभ है, धनलाभ के योग बने हुए हैं। करियर की बाधा दूर होगी, परिवार में शुभ कार्य होंगे। जो काम रूका हुआ था वह पूरा हो जाएगा।


कन्याः इस हफ्ते कन्या राशि के जातकों को करियर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको पारिवारिक विवादों से बचने की जरूरत है, रिश्तों का खयाल रखने आपको राहत देगा। दांपत्य जीवन में दिक्कत हो सकती है।


तुलाः यह हफ्ता तुला राशि वालों के लिए भी शानदार है। 16 से 22 जनवरी तक तुला राशि वालों के लिए धन लाभ के योग हैं। कर्ज में फंसा पैसा मिल सकता है, पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।


वृश्चिकः इस सप्ताह वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायक है। मुकदमों में विजय का योग है, करियर में सफलता और नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। रूके काम पूरे होंगे।


धनुः यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए भी संतोषजनक है। परिवार में शांति का माहौल सुकून देगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी, नौकरी में प्रोन्नति का योग है। स्थान परिवर्तन हो सकता है।


मकरः इस सप्ताह मकर राशि वालों के लिए थोड़ा खराब समय है, आपकी भागदौड़ बढ़ सकती है। आपको अपने वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।


कुंभः 16 से 22 जनवरी 2023 के बीच कुंभ राशि वालों की बड़ी समस्या हल हो सकती है। लोगों का भरोसा जीतने में सफल होंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, मान सम्मान बढ़ने का योग बन रहा है।


मीनः इस राशि के जातक को इस सप्ताह कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यस्तता बढ़ेगी, करियर में उन्नति के योग हैं।

Published on:
15 Jan 2023 06:35 pm
Also Read
View All