राशिफल

Aaj Ka Rashifal – 01 November 2021: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा!

आज क्या कहते हैं आपके ग्रह?
less than 1 minute read
Oct 31, 2021
scorpio.jpg

राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक है, जिसके कारक ग्रह मंगल हैं। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लोग अविश्वसनीय रूप से संवेदनशील और सहज होते हैं। ये चीजों के प्रति दृष्टिकोण में भावुक और प्रखर होने के साथ ही स्वभाव से काफी गणनात्मक भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के पहले दिन वृश्चिक का राशिफल क्या कहता है?

आज वृश्चिक का राशिफल:

वृश्चिक :- व्यापार में बदलाव की उमीद के बीच नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका पैसा मिलने के साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आज आप काफी खुश महसूस करेंगे। रुके हुए काम अचानक से आगे बढ़ने शुरु हो जाएंगे, जो आपको मानसिक रूप से प्रसन्नता देंगे।

वहीं आज दांपत्य जीवन भी खुशियों के बीच आप दोनों घर की खुशियों के लिए मिलकर कुछ नया कर सकते हैं। प्रेमी जोड़ों में कुछ तनाव की संभावना है। काम को लेकर आज आप बहुत व्यस्त रहने के साथ ही सक्रिय भी रहेंगे। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान कर सकेंगे। व्यवसाय में सफलता की संभावना के बीच संतान की शिक्षा को लेकर तनाव संभव है।

आज आपके लिए नीला व आसमानी रंग शुभ है।

उपाय: राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।