राशिफल

Aaj Ka Rashifal – 21 December 2021: वृश्चिक राशि वालों की आय में वृद्धि संभव

Aaj Ka Rashifal scorpio वृश्चिक राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह?
less than 1 minute read
Dec 20, 2021
scorpio.jpg

राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक के लोग ज्योतिष के अनुसार अविश्वसनीय रूप से संवेदनशील और सहज होते हैं। ये चीजों के प्रति दृष्टिकोण में भावुक और प्रखर होने के साथ ही स्वभाव से काफी गणनात्मक भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर 2021 में आज के दिन वृश्चिक का राशिफल क्या कहता है?

आज वृश्चिक का राशिफल:
हिम्मत न हारें और आगे बढ़ें, समय आप का भी आएगा। मन में चीजों को लेकर कई विचार आएंगे। आजीविका में वृद्धि होगी, घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ में कमी आएगी।

सेहत से जुड़ी परेशानी का आज हल निकलेगा। आर्थिक उन्नति के बीच अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। आभूषण से जुड़े व्यापारियों को लाभ की संभावना। आज आपकी इच्छा के विरूद्ध कार्यक्षेत्र में कोई कार्य मिल सकता है, जिससे आप असहज हो सकते है। प्राइवेट नौकरी वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। सायंकाल के समय में लव पार्टनर में रूचि बढ़ेगी।

शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सुनहरा
अनुकूल सलाह- हिम्मत न हारें और आगे बढ़ें।

वृश्चिक राशि के कारक ग्रह देव सेनापति मंगल हैं। वृश्चिक राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से तो, ना, नी, नू, ने, नो, या , यी, यू से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।