राशिफल

Monthly Horoscope September 2025 : इस महीने क्या कहता है आपका भाग्य? पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

Monthly Horoscope September 2025 : जानें सितंबर 2025 का मासिक राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या और अन्य राशियों के लिए करियर, प्रेम, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और उपाय। इस महीने अपने जीवन को बनाएं सफल और संतुलित।

3 min read
Aug 26, 2025
Monthly Horoscope

Monthly Horoscope September 2025 : सितंबर का महीना सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय नए अवसर और सफलता लेकर आएगा, तो कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। इस महीने व्यक्तिगत जीवन, करियर, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। नीचे आपकी राशि के अनुसार मासिक राशिफल दिया गया है, जिससे आप अपने महीने की योजना बेहतर तरीके से बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Today Tarot Rashifal 27 August 2025: गणपति के आशीर्वाद से किसका भाग्य चमकेगा, जानें आज का राशिफल में अपना भविष्य

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना मिला-जुला रहेगा। इस दौरान निजी और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बुद्धि, विवेक और शुभचिंतकों की मदद से बड़ी समस्याओं का समाधान संभव होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करना होगा। व्यवसायियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। माह के मध्य में मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा। स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी रखें।

करियर और कारोबार: इस महीने अचानक चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन बुद्धि और प्रयास से हल मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग मध्य माह में मेहनत का फल देखेंगे।

सेहत: माह के प्रारंभ में सावधानी रखें; अधिक उत्साह से चोट या परेशानी हो सकती है।

लव लाइफ: रिश्तों में सामान्य तालमेल रहेगा; छोटी-मोटी बातें बढ़ा-चढ़ा कर न देखें।

उपाय: ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें।

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope)

इस महीने वृषभ राशि के जातकों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों के साथ मेल-मुलाकात और लचीला रुख अपनाना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को बॉस और सहकर्मियों के साथ सावधानी बरतनी होगी। व्यवसाय में नई तकनीक सीखना लाभकारी रहेगा। संतान पक्ष और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।

करियर और कारोबार: माह की शुरुआत में बॉस या सहकर्मी से अनबन हो सकती है; धैर्य रखें। व्यवसाय में लचीला रवैया अपनाएं।

सेहत: छोटी-छोटी परेशानियां सामान्य रहेंगी।

लव लाइफ: प्रेम और वैवाहिक जीवन स्थिर रहेगा; अहंकार पर काबू रखें।

उपाय: शुक्रवार को किसी कन्या को सफेद मिठाई या खीर खिलाएँ।

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना व्यस्त और चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अवसर आएंगे, लेकिन जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ सकता है। मित्र और शुभचिंतक इस दौरान आपका सहयोग करेंगे। माह के उत्तरार्ध में लाभ और अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

करियर और कारोबार: माह की शुरुआत में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं; मित्रों और शुभचिंतकों का साथ मिलेगा। मध्य माह में शार्टकट से बचें।

सेहत: मौसमी या पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं।

लव लाइफ: माह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना।

उपाय: मधुराष्टकं का पाठ करें।

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना मिलाजुला रहेगा। करियर और कारोबार के लिए अवसर मिलेंगे, लेकिन रिश्तों और स्वास्थ्य में सावधानी बरतने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और लंबी दूरी की यात्राओं में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए वरिष्ठों की कृपा प्राप्त होगी। प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन में सुधार देखने को मिलेगा।

करियर और कारोबार: माह की शुरुआत में बड़े अवसर मिल सकते हैं। यात्रा और मेल-मुलाकात लाभप्रद।

सेहत: सामान्य; वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

लव लाइफ: सिंगल लोगों के लिए नए प्यार की शुरुआत; दांपत्य जीवन सुखमय।

उपाय: शिव रुद्राष्टकं का पाठ करें।

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना शुभ रहेगा। लंबे समय से प्रतीक्षित सफलता या खुशखबरी मिलने की संभावना है। करियर और व्यवसाय में नई ऊंचाइयां प्राप्त हो सकती हैं। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार और रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

करियर और कारोबार: लंबी प्रतीक्षा के बाद सफलता और आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे। निवेश और कोर्ट-कचहरी में फायदा।

सेहत: खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान रखें। पेट संबंधी परेशानी से बचें।

लव लाइफ: प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ निकटता बढ़ेगी।

उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना शुरुआत में भागदौड़ भरा रहेगा। अतिरिक्त जिम्मेदारियों के बावजूद माह के मध्य और उत्तरार्ध में लाभ और सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में बदलाव और लाभ देखने को मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता संभव है। रिश्तों में गलतफहमियां दूर होंगी और प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

करियर और कारोबार: माह की शुरुआत में भागदौड़ अधिक; तीसरे सप्ताह में व्यवसाय में लाभ और कर्ज चुकाने में मदद।

सेहत: सामान्य; छोटी परेशानियां नजरअंदाज करें।

लव लाइफ: रिश्तों में गलतफहमी दूर होंगी। लव पार्टनर मनाने में सफलता।

उपाय: प्रतिदिन गणपति की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal, 26 August 2025 : आज इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल

Also Read
View All

अगली खबर