राशिफल

टैरो कार्ड ज्योतिष के आधार पर जाने सिंह. तुला, कन्या एवं वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल-2019

टैरो कार्ड ज्योतिष के आधार पर साल 2019 का राशिफल
4 min read
Dec 24, 2018
tarot card prediction
टैरो कार्ड ज्योतिष के आधार पर साल 2019 का राशिफल

टैरो ज्योतिष के जानकार टैरो कार्ड राशिफल के बारे बताते हैं कि टैरो जा जन्म भारत नहीं बल्की यूरोप में हुआ था, जिसमें 78 पत्ते होते हैं और इन्हीं के द्वारा व्यक्ति के भविष्य का रहस्य छुपा होता हैं । टैरो में माध्यम से ना सिर्फ भविष्य में होने वाली घटनाओं का पता लगाया जा सकता है बल्कि उचित मार्गदर्शन भी मिलता हैं । टैरो के द्वारा अलौकिक सत्ता के इशारों को समझने की भी कोशिश कर अपना मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता हैं ।

टैरो के जानकार ज्योतिष उत्कर्ष (भोपाल) वर्मा ने पत्रिका डॉट कॉम को सभी राशि के साल 2019 के टैरो पत्ते खोलते हुये बताया की टैरो मुख्य रूप से पत्ते एवं नवंबर के आधार पर होती हैं, जो व्यक्ति जिस नंबर के पत्ते खोलते है उसका भविष्य उसी आधार पर पता लगाया जाता हैं । इसमें भविष्य की सकारात्मक एवं नाकारत्मक दोनों घटनाओं को जाना जा सकता हैं । आज भी इस बात को बिल्कुल भी नहीं नकारा जा सकता कि टैरो कार्ड एक ऐसी रहस्यमय विद्या है, जिसके माध्यम से व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना भी जा सकता है । यहां जाने टैरो के माध्यस से साल 2019 का पूरे साल का अपनी राशि का भविष्य टैरो राशि फल ।

सिंह टैरो कार्ड राशिफल 2019
सिंह राशि (Leo)
साल 2019 में बृहस्‍पति का सहयोग मिलने से अनेक लाभ के पत्ते खुलेंगे । इस साल दूसरों की सलाह या काम में दखल देने से दूर रहे । लंबी यात्राओं के योग बन रहे हैं । साल 2019 में जनवरी से जून 2019 तक अपनी जिम्‍मेदारियों को पूरी तरह से निभाने के लिए तैयार रहेंगें । लेकिन जुलाई के बाद कुछ लोगों की जरूरतें बहुत ज्‍यादा बढ़ने से परेशान होंगे । भाई-बहनों के रिश्‍तों में दरार पड़ सकती हैं । जीवन साथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती है । साल के जुलाई माह मध्‍य में सफलता तेजी से मिल सकती हैं । रुका हुआ धन भी वापिस मिलेगा ।
लंबी यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है । साल के आखिरी तीन महीनों में यात्रा करना ज्‍यादा सुखद रहेगा । साल 2019 के अगस्‍त माह की शुरुआत में आपके कार्यक्षेत्र में बहुत बदलाव ला सकता है, लेकिन इनका सीधा असर आप पर नहीं पड़ेगा । इस साल रिश्‍ते में स्‍वतंत्रता की खोज करेंगे । इससे रिश्‍ते में दूरी तो नहीं आएगी लेकिन हां कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं ।

आपके लिए साल 2019 में शुभ रंग- पीला
शुभ क्रिस्‍टल - चाल्‍सडोनी
*******************

कन्या टैरो कार्ड राशिफल 2019
कन्‍या राशि (Virgo)
चंद्रमा और बुध के प्रभाव के कारण इस साल आप एक नए जीवन में कदम रखेंगें जिसमें पुराने अनुभवों और बदलावों की कोई कड़वाहट नहीं होगी । इस साल 2019 की शुरुआत क्रिएटिविटी के साथ होगी । अपने से विपरीत लोगों के साथ सामान्‍य संबंध बनाने के लिए अच्‍छा समय है । धन हानि और धोखाधड़ी की स्थिति बन सकती है । कानूनी मामलों में धैर्य से काम लेने पर लाभ होगा । व्‍यापार में किसी पर भी भरोसा ना करें । प्रेम संबंधों में मुश्किलें आ सकती हैं । इस साल आपकी मदद कम ही लोग करेंगे ।

कार्यक्षेत्र में पुर्नगठन की वजह से आपकी कार्यक्षमता और उत्‍पादकता में इजाफा होगा । नए दोस्‍त आपको किसी तरह का लाभ दे सकते हैं । इस साल 2019 में ज्यादातर लोगों के विवाह हो सकते हैं । रिलेशनशिप में कोई बड़ा निर्णय लेने की स्थिति आ सकती है । जनवरी से जून तक आपके वैवाहिक जीवन में कई बदलाव आएंगें । इस साल लिया गया निर्णय आपके पूरे जीवन को प्रभावित करेगा ।

आपके लिए साल 2019 में शुभ रंग- गुलाबी
शुभ क्रिस्‍टल - रोज़ क्‍वार्ट्ज
***************

तुला टैरो कार्ड राशिफल 2019
तुला राशि (Libra)
साल 2019 आपकी सेहत के बढिया रहेगा एवं कई कार्य भी पूरे होंगे । साल के पहले महीनों में अकेला महसूस करेंगें । साल की पहली तिमाही में नजदीकी रिश्‍तेदारों के साथ मतभेद हो सकते है । लेकिन साल के आखिरी चार महीने घर में बदलाव के लिए अच्‍छे हैं । इस साल नया मकान या कोई प्रापर्टी ले सकते है । साल 2019 किसी गहन क्रिया या बदलाव के लिए है । अप्रैल 2019 के बाद कई समस्‍याएं दूर हो सकती है । इस साल नौकरी में परिवर्तन आ सकता है । यात्रा या स्‍थान‍ परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं । उच्‍च शिक्षा के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है । आर्थिक रूप से अच्‍छा समय है । उधार दिया गया पैसा वापिस मिल सकता है ।

इस साल कुछ ऐसी परिस्थितियां उभरकर आएंगीं जो अपने भीतर छिपे डर का सामना करने के लिए मजबूर कर देंगीं । साल की पहली तिमाही में करीबी रिश्‍तेदारों से मतभेद हो सकता है । पारिवारिक मामलों के लिए बहुत सुखद रहेंगें । इस साल आपको अपने प्रयासों और मेहनत का पूरा फल मिलेगा । परिवार के सदस्यों का सहयोग भी मिलेगा । कारोबारियों को निवेश करने से पहले किसी से सलाह जरूर लें ।

आपके लिए साल 2019 में शुभ रंग- सफेद रहेगा ।
शुभ क्रिस्‍टल - डायमंड
****************

वृश्चिक टैरो कार्ड राशिफल 2019
वृश्चिक राशि (Scorpio)
कुछ शुभ ग्रहों की वजह से आपके व्‍यवहार में सकारात्‍मक बदलाव आएगा और आप समझ पाएंगें कि अगर आप मुसीबतों का सामना नहीं करते हैं तो परिस्थिति और खराब हो जाएगी । साल के शुरुआत में काम में भी तनाव बना रहेगा । साल 2019 में जनवरी से मई 2019 तक जीवन के कई पहलुओं में बदलाव आएगा । पाचन तंत्र या सिरदर्द की समस्‍या भी हो सकती है । अगस्‍त में वृश्चिक राशि पर बृहस्‍पति का प्रबल प्रभाव देखने को मिलेगा । लंबी यात्राओं एवं विदेशियों से संपर्क के योग बन रहे हैं । कुछ लोग और परिस्थितियां आपकी सहनशीलता की परीक्षा ले सकते हैं और आपको अच्‍छे कार्यों से पूर्व दूरी और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ।

आर्थिक और करियर के स्‍तर पर ये साल आपके लिए अच्‍छा रहेगा लेकिन आपको इसमें भी थोड़े तनाव के बाद ही सफलता मिलेगी । कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने मन की आवाज़ जरूर सुन लें । आपकी इच्‍छाएं बहुत ज्‍यादा बढ़ जाएंगी । नए साल में कुछ ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपके व्‍यवहार में सकारात्‍मक बदलाव आएगा । आप जब तक अपनी समस्‍याओं का सामना नहीं करेंगें तब तक वो सुलझ ही नहीं पाएंगीं । नई नौकरी ढूंढ सकते हैं जोकि आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित भी होगी ।

आपके लिए साल 2019 में शुभ रंग- हल्‍का नीला
शुभ क्रिस्‍टल - ब्‍लू लेस अगेट
****************

Updated on:
24 Dec 2018 12:02 pm
Published on:
24 Dec 2018 06:00 am