राशिफल

टैरो राशिफल 1 नवंबर 2025 : 1 नवंबर को कुंभ में चंद्रमा, किन राशियों को मिल सकता है धन लाभ और नई शुरुआत का अवसर?

Tarot Card Reading 1 November 2025 : 1 नवंबर 2025 का टैरो राशिफल: जानें आज आपके लिए टैरो कार्ड्स क्या संदेश दे रहे हैं। मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि तक करियर, स्वास्थ्य, और रिश्तों पर दिन कैसा रहेगा, पढ़ें विस्तृत टैरो भविष्यफल।

3 min read
Oct 31, 2025
Tarot Card Reading 1 November 2025 :

Tarot Card Reading 1 November 2025 : हिन्दू पंचांग के अनुसार 1 नवंबर 2025, शनिवार का दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर पड़ रहा है। इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेगा। टैरो कार्ड्स के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आएगा। कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ और आत्मविश्वास में वृद्धि मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और रिश्तों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से आज के टैरो कार्ड्स आपकी राशि के लिए क्या संदेश लेकर आए हैं।

ये भी पढ़ें

Premanand Ji Maharaj : मांसाहारी लोगों को भगवान का प्रसाद देना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहा प्रेमानंद जी महाराज ने

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन संपत्ति संबंधित मामलों में काफी अच्छा है। आज आप भवन या भूमि की खरीददारी कर सकते हैं। साथ ही आज दिन के दूसरे हिस्से में आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज आपके विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन पक्ष में रहेगा। आज आपकी परिस्थिति तेजी से बदलने लगेंगे। आपको ऐसा लगेगा मानों सबकुछ आपके विरुद्ध हो गया है मानसिक तनाव भी आपको मिल सकता है।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को आज कोशिश करनी है कि वह अपने मामलों में ही सीमित रहें। दूसरों के मामलों में पड़ने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज खुद को रिलैक्स महसूस करने के लिए पार्क में जाकर थोड़ा समय जरूर बीताएं।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों के मन में आज घरेलू मामलों को लेकर काफी उथल पुथल रहने वाली है। हालांकि, आज दोपहर बाद आपके लिए तनाव और बढ़ सकता है। साथ ही आपको गृहस्थ जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for Today)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के खर्चों में आज कमी देखने को मिलेगा। जिससे आज आपको शांति का अनुभव होगा। हालांकि, आज आपको अपनी संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती है।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के जातकों को आज अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आज उनकी सेहत थोड़ा नासाज रह सकती है। साथ ही आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में काफी अच्छा साबित होगा। अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope Today)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने खानपान और अपने लाइफस्टाइल पर थोड़ा फोकस करना होगा। वरना आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साथ ही आज आपको काम करने में सुख और सफलता दोनों मिलेगी।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Sagittarius)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के जातकों को आज कम समय में अधिक काम करने में कामयाबी हासिल होगी। आज आप कई काम पूरे करने में सफल रहेंगे। इस समय आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के व्यापारी वर्ग के जातकों को व्यापार में आज पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। आज आपके सामने तमाम तरह की परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन, आप अपनी सूझबूझ से सभी कठिनाइयों को हल करने में सफल रहेंगे।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातकों को इस अवधि में हर काम बहुत ही संयम से करने की जरूरत है। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग है।

ये भी पढ़ें

Devuthani Ekadashi 2025 Muhurat : देवउठनी एकादशी : विवाह, गृह प्रवेश और वाहन खरीद के लिए शुभ मुहूर्त व दिशानिर्देश

Published on:
31 Oct 2025 02:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर