राशिफल

टैरो राशिफल 10 नवंबर 2025 : मिथुन को सावधानी, सिंह को मिल सकता है भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का टैरो राशिफल

Tarot Card Reading 10 November 2025 : टैरो राशिफल 10 नवंबर 2025: आज के दिन सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा मिथुन से कर्क राशि में गोचर करेंगे। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए टैरो कार्ड्स क्या संकेत दे रहे हैं।

3 min read
Nov 09, 2025
Tarot Card Reading 10 November 2025 : टैरो राशिफल 10 नवंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Card Reading 10 November 2025 : आज का टैरो राशिफल (10 नवंबर 2025): मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ सोमवार का दिन विशेष ऊर्जाओं से भरा रहेगा। सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा दोपहर 1:03 बजे मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन कई राशियों के जीवन में नए अवसर, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और आर्थिक लाभ लेकर आएगा। टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन कुछ लोगों के लिए निर्णयों में सावधानी रखने का है, तो कुछ के लिए यह सफलता और आत्मविश्वास बढ़ाने का समय होगा। चलिए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से आपके लिए टैरो कार्ड्स क्या संदेश लेकर आए हैं।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 9 To 15 November 2025 : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के कुछ जातकों के लिए आज विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। साथ ही आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है। आपकी पढ़ाई लिखाई में रुचि अधिक रहने वाली है।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए फिलहाल, समय काफी उत्तम रहने वाला है। आपको आज संतान की कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। किसी बात को लेकर वाद विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ सकता है।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातक यदि कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करे।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को फिलहाल, स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि फिलहाल, सहनशक्ति से काम ले और कार्यक्षेत्र में दूसरो के सामने अपने को असहज महसूस न होने दे।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों का भाग्य का पूरा सहारा मिलने वाला है। आपके लिए आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। साथ ही आज आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for Today)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के अविवाहित लोगों के लिए आज अनुकूल समय है। आज आपके विवाह के योग बनेगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशिवालों को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको सलाह है कि व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। साथ ही अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope Today)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशिवालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Sagittarius)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशिवालों को आज कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज आपके रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवाले आज काफी आक्रामक रहेंगे। आज आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशिवालों की आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। साथ ही आज आपका मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशिवालों के कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

ये भी पढ़ें

Saptahik Tarot Rashifal : टैरो साप्ताहिक राशिफल : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Also Read
View All

अगली खबर