राशिफल

टैरो राशिफल 4 नवंबर 2025 : मेष के लिए हर्षोल्लास, वृषभ-मकर वाद-विवाद से बचें, जानें कुंभ-मीन का हाल

Tarot Card Reading 4 November 2025 : टैरो राशिफल 4 नवंबर 2025: मेष के घर में हर्षोल्लास, वृषभ क्रोध पर नियंत्रण रखें, कर्क को यात्रा के योग, सिंह लेनदेन में सावधानी बरतें। कुंभ के लिए शुभ अवसर। जानें सभी 12 राशियों का टैरो भविष्यफल।

3 min read
Nov 03, 2025
Tarot Card Reading : टैरो राशिफल 4 नवंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Card Reading 4 November 2025 : आज 4 नवंबर 2025, मंगलवार का दिन है। यह तिथि कार्तिक माह के कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण संदेश लेकर आया है। जहां मेष और कुंभ राशि के लिए यह दिन हर्षोल्लास और नए अवसरों से भरा रह सकता है, वहीं वृषभ और मकर राशि वालों को अपने क्रोध और वाद-विवाद को नियंत्रित करने की सख्त आवश्यकता होगी। धनु राशि के जातक अपनी दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं, जबकि मीन राशि वालों को अजनबियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। जानें टैरो कार्ड्स आपके प्रेम, करियर, और स्वास्थ्य के लिए क्या संकेत दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Premanand Maharaj : ऑफिस से झूठ बोलकर छुट्टी लेना पाप है क्या? प्रेमानंद महाराज का जवाब सुनिए

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए घर परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बांये। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के लिए क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवाले ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को इस समय कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें वरना बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for Today)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालों को नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। साथ ही आपके लिए कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की तरफ से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope Today)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्या उलझाती नहीं है।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Sagittarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को कई समस्याओं और मतभेदों का आमना-सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल और व्यस्त दोनों रहने वाला है। इस दौरान आपके सामने कई नए अवसर आएंगे। साथ ही की गई यात्राएं आपको वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रह सकती है। आपको सलाह है कि आज किसी के भी साथ व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Guru Nanak Jayanti : कंफ्यूजन छोड़िए! इस दिन है गुरु नानक देव जी की जयंती, नोट कर लें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Also Read
View All

अगली खबर