Tarot Horoscope 5 January 2025: आज के दिन 6 राशियों को व्यापार और प्यार में मनचाहा लाभ होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
Tarot Horoscope 5 January 2025: 5 जनवरी रविवार का दिन कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के लोगों के लिए व्यापार, प्यार और आर्थिक मामलों में शानदार रहने वाला है। इसके साथ ही अन्य राशियों के लोग अपनी तीव्र बुद्धि से बहुत कुछ हासिल करेंगे। आइए जानते हैं प्रसिद्ध टैरो रीडर नीतिका शर्मा से…
मेष राशिवाले लोग आज व्यस्त रहेंगे। बिजनस या दफ्तर कार्य से लंबी यात्रा तय करनी पड़ सकती है। छोटे बच्चों के स्वभाव में आज कुछ अजीब सी आक्रामकता देखने को मिल सकती है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार वृष राशि वालों को आज का दिन आपके लिए लाभदाय होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आज आपकी किस्मत का सितारा बदल रहा है। आपको काम के प्रति अपनी इच्छाशक्ति मजबूत करनी होगी, नहीं तो कामयाबी से चूक सकते हैं। जो लोग हालही में माता-पिता बने हैं। उनको अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आज भाग्य आप पर मेहरबान है।
आज के दिन मिथुन राशि वालों को धैर्य से काम लेना चाहिए। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करना नुकसानदायक होगा। आज आपके घर में कोई सदस्य किसी बीमारी की चपेट में आ सकता है। इस क्षति में आप खर्चे में आ सकते हैं। आज आपको मौसम की मार भी झेलनी पड़ सकती है। बदलते मौसम के साथ आपकी तबीयत खराब हो सकती है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। विदेश यात्रा के योग हैं, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि लेंगे। पढ़ने वाले बच्चों का विशेष ध्यान रखें, बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है और बच्चे फालतू के कामों में अधिक व्यस्त हो सकते हैं।
सिंह राशि वालों का आज भाग्य आपका साथ देगा। विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उत्तम है। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। धैर्य से काम लें और सेहत का ध्यान रखें। लंबी दूरी तय करने से बचें। बच्चों की मित्रता पर नजर रखें।
आज कन्या राशि वालों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। लेकिन नया कार्य करने में जल्दबाजी न करें। अपने बड़ों से या उस फील्ड के जनकारों से पूरी जानकरी लें। उसके बाद ही कोई कदम उठाएं। शिक्षा प्राप्ति के लिए आज का दिन सबसे खास हो सकता है।
टैरो रीडर नीतीका शर्मा के अनुसार आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। धैर्य से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें। शिक्षा को बोझ न समझें, लगन से मेहनत करें परिणाम आपके पक्ष में होंगे।
वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड की गणना बता रही है कि आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहने वाला है। घर जिम्मेदारियों को निभाने में कामयाब होंगे। आप माता पिता को दोगुनी खुशी दे सकते हैं। इस वक्त किस्मत आपका साथ देगी।
धनु राशि वालों की आज किस्मत साथ देगी। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बनेंगे और परिवार में खुशियों का महौल रहेगा। शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। खेल-प्रतियोगिता या अन्य शैक्षिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाने में कामयाब होंगे। भाग्य आपका साथ देगा।
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता वाला रहेगा। आज के दिन व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आज आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगी। किसी भी तरह के दिखावे और आडंबरों से बचें। आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
टैरो कार्ड्स के अनुसार कुंभ राशि के लोगों का आज भाग्य भरपूर साथ देगा। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। लेकिन इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखें। ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें। किसी से ऊंची आवाज में न बोलें और बहस से बचें।
आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजें सामने आ सकती हैं। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। लकिन इसमें आपकी सक्रियता बहुत जरूरी होगी। आज आपका भाग्य आपके पक्ष में रहेगा।