राशिफल

Tarot Saptahik Rashifal 27 September-3 October 2026: किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? जाने साप्ताहिक राशिफल में

Tarot Saptahik Rashifal 27 September-3 October 2026: 12 राशियों के लिए टैरो कार्ड्स ने दिए हैं ऐसे संकेत, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। मेष से मीन तक का पूरा साप्ताहिक टैरो राशिफल।
3 min read
• •
Sep 25, 2026
tarot saptahik rashifal weekly horoscope 27 september-3 october 2026
Tarot Weekly Horoscope: टैरो साप्ताहिक राशिफल 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Tarot Weekly Horoscope 27 September-3 October 2026: सितंबर महीने की शुरुआत में कई राशियों के पेंडिंग काम पूरे हो सकते हैं, जबकि सब्र और समझदारी उनका सबसे बड़ा हथियार साबित होगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 के मेष से मीन राशि के लिए किस्मत में क्या है, तो टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा का यह साप्ताहिक टैरो राशिफल अवश्य पढ़ें।

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल (Mesh Tarot Saptahik Rashifal)

सप्ताह मेष राशि के लोगों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। इस सप्ताह आप रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां मिलेंगी। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Vrishabh Tarot Saptahik Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों की पारिवारिक लाइफ इस सप्ताह थोड़ा डिस्टर्ब रह सकती है। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। अत: पति-पत्नी एक दूसरे के साथ कुछ समय व्यतीत करने की कोशिश करें, बिखर चुकी चीजों को पुनः संगठित करने में ऊर्जा लगाएं। सेहत के लिए समय ठीक नहीं है।

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Mithun Tarot Saptahik Rashifal)

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा साबित होगा। इस सप्ताह आप जीत के पथ पर हैं। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जो संपर्क बना रहे हैं, वह भविष्य में लाभदायक साबित होगा। साथी की सेहत का ध्यान रखें, उसे आपकी जरूरत पड़ सकती है।

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल (Kark Tarot Saptahik Rashifal)

कर्क राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार और तेजस्विता में वृद्धि होगी। देश-विदेश में ख्याति विस्तार के साथ पुरस्कार प्राप्ति का भी योग बन सकता है। सपरिवार मनोरंजक भ्रमण और विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल (Singh Tarot Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों की धन संबंधित मामलों में स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। कुछ धन राशि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी खर्च हो सकती है। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल (Kanya Tarot Saptahik Rashifal)

कन्या राशि के लोगों के लिए सप्ताह आपको कार्यस्थल विशेष सुर्खियां और मान सम्मान दिलाएगा। इस सप्ताह आप पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा जो आपको नयी ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल (Tula Tarot Saptahik Rashifal)

तुला राशि के जातकों का प्रभाव, करिश्मा और सर्जनात्मक प्रवृत्तियां शिखर पर होंगी। आपकी आध्यात्मिक उन्नति होगी। व्यापार में लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आप जीत के पथ पर हैं।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल (Vrischik Tarot Saptahik Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह आप संपत्ति, गृह, पारिवारिक मामलों में नई शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही आपको इस सप्ताह आर्थिक लाभ मिलेगा। आपको निवेश के जरिए मुनाफा भी हो सकता है। लेकिन, धैर्य और समझ के साथ ही निवेश संबंधित फैसले लें।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Tarot Saptahik Rashifal)

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इस सप्ताह आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर रहें। आपका धन संबंधित मामलों में खर्चा बढ़ सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। जीवन में कठिनाइयों से न घबराएं, अच्छा समय जल्द ही आने वाला है।

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल (Makar Tarot Saptahik Rashifal)

मकर राशि के लोगों को इस सप्ताह थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। साथ ही सेहत के लिए समय ठीक नहीं है। सावधानी बरतें। हालांकि, आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी क्योंकि, आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Tarot Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह कुंभ राशि के लोगों के लिए घर गृहस्थी का माहौल कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, किसी बात को लेकर वैवाहिक जातकों को ससुराल पक्ष से तनाव उपस्थित हो सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Meen Tarot Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह मीन राशि के व्यापार मालिकों और उद्यमियों के लिए लाभदायक होगा। अनानास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है, पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी।

Updated on:
25 Sept 2026 12:59 pm
Published on:
25 Sept 2026 12:59 pm