राशिफल

Tarot Weekly Horoscope 5-11 July 2026: तुला की चमकेगी किस्मत, कुंभ को मिलेगा झटका, जानिए आपकी राशि का हाल

Tarot Weekly Horoscope 5-11 July 2026- किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते और किसे खर्च, रिश्तों या स्वास्थ्य को लेकर रहना होगा सतर्क? टैरो कार्ड्स ने इस सप्ताह के ऐसे संकेत दिए हैं जो आपके आने वाले दिनों की दिशा बदल सकते हैं। पढ़ें अपनी राशि का पूरा साप्ताहिक टैरो राशिफल।
3 min read
Jul 04, 2026
Tarot Weekly Horoscope 5-11 July 2026
Tarot Weekly Horoscope 5 to 11 July 2026: टैरो साप्ताहिक राशिफल 5-11 जुलाई 2026: तुला से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Tarot Weekly Horoscope-टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, जुलाई के सप्ताह कुछ राशियों को करियर, व्यापार और प्रेम जीवन में शानदार सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को खर्च, स्वास्थ्य और रिश्तों के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आने वाले सात दिन आपके लिए कितने शुभ रहने वाले हैं, कौन-सा फैसला आपके पक्ष में जाएगा और किन बातों से बचना बेहतर रहेगा। अगर आप जानना चाहते हैं कि 5 से 11 जुलाई, 2026 के बीच आपकी राशि के लिए किस्मत में क्या है, तो टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा का यह साप्ताहिक टैरो राशिफल अवश्य पढ़ें।

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यापार में नई योजनाएं लागू करने का है। आप नई ऊर्जा के साथ काम में जुटेंगे और आपकी रचनात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और साथी के साथ मधुर पल बिताने का अवसर मिलेगा। सप्ताह का अधिकांश समय मनोरंजन, हंसी-मजाक और दोस्तों के साथ बित सकता है। पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए आलस्य से दूर रहें और काम को समय रहते पूरा करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में नई तकनीक का सहारा लेना लाभकारी होगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, मौसम जनित बीमारियों से बचाव करें। खुद को खुलकर अभिव्यक्त करें और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों के प्रयास इस सप्ताह रंग लाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है, जिससे करियर में नई दिशा खुलेगी। कला, संगीत या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को पहचान और सम्मान मिलेगा। परिवार से जुड़े कुछ नए निर्णय लिए जा सकते हैं, जैसे घर में कोई नया सामान या संपत्ति का फैसला। हालांकि कुछ पुराने रुके कार्यों को पूरा होने में थोड़ा और वक्त लग सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। मित्रों और परिवार के साथ बिताया गया समय आपको ऊर्जा देगा। सामाजिक तौर पर आपकी छवि सुधरेगी। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन पेट संबंधी परेशानी से सावधान रहें। दूसरों के लिए उपलब्ध रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, इससे नए अवसर भी मिल सकते हैं।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह संयम रखने का है। सप्ताह की शुरुआत से ही सीमित रहकर काम करना उचित रहेगा क्योंकि अत्यधिक जोखिम उठाने या जल्दबाजी में नई शुरुआत करने से हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और वरिष्ठों से व्यवहार में विनम्रता रखें, इससे माहौल सकारात्मक रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताएं लेकिन अनावश्यक विवादों से दूर रहें। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा कमजोर रह सकता है, विशेषकर महिलाओं को हार्मोनल बदलाव या थकान का अनुभव हो सकता है। खानपान पर ध्यान दें और पर्याप्त आराम लें। पुरानी गलतियों से सीखें और भविष्य के लिए योजनाएं बनाएं। आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी।

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे है कि मकर राशि वालों के लिए सप्ताह आर्थिक रूप से थोड़ा दबाव वाला रह सकता है। खर्चों में अनावश्यक बढ़ोतरी मानसिक तनाव ला सकती है, इसलिए बजट बनाकर खर्च करें। गुस्से और चिड़चिड़े स्वभाव पर नियंत्रण रखें वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेंगे, साथी से संवाद करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में कोई ढील न बरतें। गुरुवार के आसपास नए अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन साथ ही कुछ विरोध भी मिल सकता है जो आपको अपनी क्षमताओं को और निखारने का मौका देगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी मर्यादा और आचरण पर विशेष ध्यान देना होगा। लोग आपके शब्दों और व्यवहार पर नजर रखेंगे, इसलिए सावधानी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलना लाभकारी रहेगा, वरना विवाद की स्थिति बन सकती है। सप्ताह के अंत में, खासकर रविवार को निजी रिश्तों में निराशा हो सकती है, लेकिन नए सप्ताह की शुरुआत से आप नए अनुभवों के साथ आगे बढ़ेंगे। यह समय आपके विचारों को और परिपक्व बनाएगा। परिवार में किसी बुजुर्ग का मार्गदर्शन लाभकारी होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन अनावश्यक यात्रा से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और कोई बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह काम और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का है। किसी पुराने काम को पूरा करने के लिए परिवार का सहयोग मिलेगा और उनसे जुड़ाव आपको मानसिक ऊर्जा देगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से अनबन हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। फिजूलखर्ची से बचें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें अपने प्रेम और देखभाल का एहसास कराएं। सेहत को लेकर सजग रहें, बाहर का खाना कम से कम खाएं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में फोकस बढ़ाना होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद अनुभव दे सकती है। पुराने रुके पैसे वापस मिलने के योग हैं।

Updated on:
04 Jul 2026 10:08 pm
Published on:
04 Jul 2026 10:08 pm