
Tarot Weekly Horoscope 5-11 July 2026: टैरो साप्ताहिक राशिफल 5-11 जुलाई 2026: मेष से कन्या तक जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)
Tarot Weekly Horoscope 5-11 July 2026: जुलाई का नया हफ्ता कई राशियों के लिए नए मौके लेकर आ रहा है। इस नए सप्ताह में कुछ को चुनौतियों-दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुछ राशियों की फाइनेंशियल स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है, जबकि कुछ को अपनी सेहत, रिश्तों और करियर में ज़्यादा सावधानी बरतने की जरुरत होगी। कुछ राशियों के पेंडिंग काम पूरे हो सकते हैं, जबकि सब्र और समझदारी उनका सबसे बड़ा हथियार साबित होगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि 5 से 11 जुलाई, 2026 के बीच आपकी राशि के लिए किस्मत में क्या है, तो टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा का यह साप्ताहिक टैरो राशिफल अवश्य पढ़ें।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को अपने करियर और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। मानसिक अस्थिरता बनी रह सकती है, क्योंकि खर्चे आपकी आय पर भारी पड़ सकते हैं और इससे घर में भी कुछ मतभेद पनप सकते हैं। ऐसे में वित्तीय मामलों में सजग रहें और फिजूलखर्ची से बचें। कार्यक्षेत्र में नए बदलावों को अपनाने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें। सप्ताहांत के आसपास कुछ सकारात्मक संकेत मिलने की संभावना है, जिससे सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको नई प्रेरणा और सहयोग मिलेगा। खुद को तनावमुक्त रखने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें। पुराने मतभेद सुलझाने की कोशिश करें, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी। अनियमित दिनचर्या आपकी सेहत को प्रभावित कर सकती है, इसलिए खानपान और आराम पर ध्यान दें। यह समय धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहेगा क्योंकि कई काम आपकी योजना के अनुसार पूरे नहीं होंगे। कार्यक्षेत्र में रुकावट आ सकती हैं, लेकिन घबराने की बजाय संयम बनाए रखें। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, ऐसे में किसी से भी कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें। अपने शौक पूरे करने के लिए यह सप्ताह उचित है, इससे मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों से मदद मिल सकती है। खुद को सकारात्मक विचारों से घेरें, इससे कठिन समय भी आसानी से निकल जाएगा।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सौम्यता और समझदारी से भरा रहेगा। आपके विचारों में नई स्पष्टता आएगी, जिससे पुराने अटके काम भी गति पकड़ेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। प्रेम संबंधों में विश्वास और मधुरता बनी रहेगी, साथी से कोई उपहार या सरप्राइज मिलने की संभावना है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन यात्रा शुरू करने से पहले ईश्वर का स्मरण अवश्य करें, इससे आपके मन को स्थिरता मिलेगी और आप सुरक्षित रहेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस बाहर के खाने से परहेज़ करें। धन के मामलों में संतुलन बना रहेगा।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि वालों को इस सप्ताह मानसिक उलझनों से राहत मिलेगी और आप चीज़ों को अधिक स्पष्ट दृष्टि से देख पाएंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना बहुत जरूरी है, वरना कोई छोटी सी बात बड़ी बहस में बदल सकती है। आपके धैर्य और व्यवहार कुशलता की परीक्षा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी बहुत निराशा रविवार के आसपास परेशान कर सकती है, लेकिन सप्ताह के शुरूआती दिनों में आपको कुछ ऐसे अनुभव मिलेंगे जो जीवन में नया दृष्टिकोण देंगे। साथ ही आज आपके पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह सुखद रहेगा लेकिन प्रेम संबंधों में जल्दबाजी नुकसान कर सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अचानक कोई खर्चा बढ़ सकता है, इसलिए बचत पर ध्यान दें। पारिवारिक वातावरण में सामंजस्य बना रहेगा, घर के बुजुर्गों से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आत्मनिरीक्षण करें, अपनी गलतियों से सीखें और दूसरों की राय को भी महत्व दें। सप्ताहांत में किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
Updated on:
04 Jul 2026 11:17 am
Published on:
04 Jul 2026 11:14 am
