4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साप्ताहिक राशिफल 5-11 जुलाई 2026: किसे मिलेगा धन और तरक्की का साथ, किस राशि की बढ़ सकती हैं परेशानियां

Weekly Horoscope July 5-11 2026: जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह और कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल। करियर, नौकरी, व्यापार, धन, लव लाइफ, शिक्षा, स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण ज्योतिषीय संकेत पढ़ें।
5 min read
Google source verification

भारत

image

Akash Dewani

Jul 04, 2026

Weekly Horoscope July 5-11 2026

Weekly Horoscope July 5-11 2026- साप्ताहिक राशिफल 5-11 जुलाई 2026 मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह और कन्या राशि (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Weekly Horoscope July 5-11 2026: जुलाई का नया सप्ताह आपके जीवन में खुशियों की दस्तक देगा या नई चुनौतियों से सामना कराएगा? साप्ताहिक राशिफल कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और धन के मामले में शानदार अवसर लेकर आने वाला। लेकिन वहीं कुछ लोगों को रिश्तों, सेहत और फैसलों में अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत होगी। आर्थिक स्थिति की बात करे किसी का रुका हुआ पैसा मिलने के आसार बन रहे है। किसी राशियों में तरक्की के भाग्य भी खुल सकती है लेकिन कुछ राशियों को एक छोटी-सी गलती भारी पड़ सकती है। ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार से आइए जानते हैं 5-11 जुलाई 2026 तक मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह (Weekly Horoscope 2026) कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपाधापी भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार में कुछेक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत और प्रयास करना पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। इस दौरान भावुकता में आकर लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास करने की भूल न करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों के कार्य जब तक सिद्ध न हो जाएं, तब तक अपनी योजनाओं को गुप्त रखने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े अहम फैसलों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ और लाभदायक रहेगा। सप्ताह के मध्य में धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में आपकी सहभागिता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप धैर्य और विवेक से अपनी समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे, जिससे आपको अंततः कामयाबी भी मिलेगी। इस दौरान आपका मन कोलाहल से दूर किसी शांत जगह पर जाने का करेगा। आपका अधिक समय चिंतन-मनन में बीतेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। मेष राशि के जातक यदि अपने प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखना चाहते हैं, तो उन्हें अपने रिश्ते के बीच में किसी भी प्रकार का ईगो लाने से बचना चाहिए।

उपाय: हनुमत चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और उन्नति प्रदान करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको दैनिक कार्यों में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। आप सभी ओर से खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर की आप पर विशेष कृपा बरसेगी।

सप्ताह के मध्य में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों का क्रय कर सकते हैं। आपको भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। आपका जहां-तहां अटका धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा और आपके कोष की शोभा बढ़ाएगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजनाएं फलीभूत होंगी। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह के मध्य में उन्हें बहुप्रतीक्षित शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है। शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा बढ़ेगी और एकाग्र मन से वे पढ़ाई-लिखाई पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह सामान्य रहने वाला है। पूरे सप्ताह आपके अपने माता-पिता एवं अन्य परिजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति आकर्षण एवं लगाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। यदि आप व्यवसायी हैं और बीते कुछ समय से बाजार में मंदी का सामना कर रहे थे या फिर कारोबार में आपको मनमुताबिक लाभ की प्राप्ति नहीं हो रही थी, तो आपकी यह शिकायत इस हफ्ते दूर हो सकती है। इस सप्ताह आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। किसी लाभदायक योजना से भी जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए यह सप्ताह विशेष फलदायी रहने वाला है। आप स्वयं की बुद्धि एवं चातुर्य से अटके हुए कार्यों को पूरा करने में कामयाब होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम फलदायक बना हुआ है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपके परिश्रम और प्रयास की प्रशंसा करेंगे। इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में स्थितियां आपके पक्ष में जा सकती हैं। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हुए उनका आदर करेंगे।

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। इस सप्ताह आपकी चीजें कभी मन मुताबिक तरीके से बनती हुई नजर आएंगी, तो कभी आपको कार्यों में अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ेगा। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो अक्सर भावनात्मक दबाव बनाकर आपको ठगने की या फिर कहें, अपना काम निकलवाने की कोशिश में लगे रहते हैं। आपको समझना होगा कि यह सप्ताह दया नहीं, दांव दिखाने का है। ऐसे में किसी भी निर्णय को लेते समय दिल के साथ दिमाग का भी इस्तेमाल करें। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में लोगों के उकसाने पर क्रोध करने से बचना होगा। इस दौरान लोगों की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करके अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको सही होते हुए भी कुछ लोगों के सामने झुकना पड़ सकता है। इस सप्ताह विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है और उनकी एकाग्रता में कमी आ सकती है।

उपाय: "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जप करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सोने जैसा शुभ और लाभप्रद बना रहेगा। इस सप्ताह आपके सभी सोचे हुए कार्य समय पर आपके मन मुताबिक पूरे होते हुए नजर आएंगे। करियर हो या फिर कारोबार, हर जगह आप अपने विरोधियों पर विजय हासिल करते हुए मनचाही प्रगति हासिल करेंगे। सप्ताह के पूर्वार्धमें आप शत्रु संबंधी मामलों में बड़ी विजय हासिल कर सकते हैं। करियर की दृष्टि से यह समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। विशेष रूप से विदेश संबंधी कार्य करने वालों के लिए यह अत्यंत ही अनुकूल समय रहने वाला है। इष्ट-मित्रों के सहयोग से आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। सरकारी कार्यों में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन, वाहन आदि क्रय करने के लिए स्थिति शुभ रहेगी। इस दौरान आपको माता-पिता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान परिवार संग अचानक से पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। आपके पारिवारिक सुख-संतोष में वृद्धि होगी।

उपाय: सूर्याष्टकं का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अधिक कर्म, अधिक परिश्रम और अधिक प्रयास की आवश्यकता रहेगी। यदि आप आलस्य और अभिमान छोड़कर ऐसा करने में कामयाब रहते हैं, तो आप जीवन में आने वाली सभी अड़चनों को दूर करते हुए अंततः सफलता एवं लाभ प्राप्त करेंगे। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह समय का सदुपयोग और संबंधों का आदर करने की आवश्यकता भी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में इष्ट-मित्रों से अधिक उम्मीद न रखें, क्योंकि इस दौरान उनसे समय पर मदद न मिलने पर आपके भीतर निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। इस दौरान आपको ऋण, रोग और शत्रु से बचना होगा। यदि आप कारोबारी हैं तो धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ नहीं है। ऐसे में इन विषयों में सोच-समझकर निर्णय लें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह प्रेम-प्रसंग में कदम बढ़ाते समय सावधानी बरतें तथा उतावलेपन से बचें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें तथा उसकी सेहत का विशेष ख्याल रखें।

उपाय: गणेश अष्टकम् का पाठ करें।