राशिफल

Aaj Ka Rashifal – 01 November 2021: वृषभ राशि वालों को आज मिल सकते हैं नए आभूषण

आज क्या कहते हैं आपके ग्रह?

less than 1 minute read
Oct 31, 2021
Taurus horoscope

राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ है, जिसके कारक ग्रह शुक्र हैं। ज्योतिष में सामान्यत: इन्हें शांत स्वभाव का माना गया है। ये अपनी वाणी और कला के चलते लोगों के बीच में विख्यात होते है। ऐसे में ग्रहों की चाल में परिवर्तन का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ रहा है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के पहले दिन वृषभ का राशिफल क्या कहता है?

आज वृषभ का राशिफल:
आज के दिन आपके आत्मविश्वास में बढ़ौतरी होगी। ऐसे में विपरीत परिस्थिति के बावजूद आप उनसे जुझने में किसी तरह का भय महसूस नहीं करेंगे। ऐसे में आज आप अच्छा काम करेंगे। उचित होगा कि आज आप दूसरों पर जल्द विश्वास करने से बचते हुए, सतर्क रहने के साथ ही व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। लंबे समय से रूके कार्यों आज पूरे हो सकते हैं।

आज नए आभूषणो की प्राप्ति की संभावना के बीच निजी जीवन की समस्याओं को सुलझाने के लिए भी आज आप समय देंगे। आज मानसिक रूप से मजबूती आपको परेशान नहीं होने देगी। कोई शुभ समाचार संतान की ओर से आने के चलते निजी जीवन में खुशियां छाईं रहेंगी।

आज आपके लिए आसमानी रंग शुभ रहेगा।
उपाय: माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। साथ ही शुक्र के द्रव्यों जैसे चावल व दही का दान करें।

Also Read
View All