सितारों की स्थिति आज तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए फायदेमंद रहेगी या फिर आपको रहना होगा सतर्क, जानने के लिए पढ़ें (Today Horoscope 12 February) रविवार का राशिफल...
Horoscope Today 12 February रविवार कैसे बीतेगा, अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो आज का यह राशिफल जरूर पढ़ लें। इस राशिफल में आपको मिल जाएगा आपके इस सवाल का जवाब। यह जवाब हम लाएं हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर। सितारों की स्थिति आज तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए फायदेमंद रहेगी या फिर आपको रहना होगा सतर्क, जानने के लिए पढ़ें (Today Horoscope 12 February) रविवार का राशिफल...
ये भी पढ़ें: Lucky Gemstone: प्रकृति का नायाब तोहफा हैं ये रत्न, जगाते हैं सोई किस्मत, एक्सपर्ट से जानें कब कौन सा रत्न करें धारण
ये भी पढ़ें:Saturday Astro Tips: शनि के प्रकोप से बचना चाहते हैं, तो हर शनिवार को करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर
ये भी पढ़ें: Baba Vanga Horoscope: बाबा वेंगा की सूर्य को लेकर ये भविष्यवाणी भी सच हुई, 2023 को लेकर किए थे कई चौंकाने वाले दावे
तुला- भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। मन में बुरे विचार न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक- कार्य स्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।
धनु- स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव।
मकर- अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
कुंभ- अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक्चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
मीन- मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में मन नहीं लगेगा। आर्थिक मामले आज पक्ष में होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।