राशिफल

today horoscope 2 june: मेष, कन्या समेत आठ राशियों को आर्थिक लाभ, राजनीति के इन खिलाड़ियों की चांदी

आज का राशिफलः मेष राशि के जातकों की परेशानियों का आज अंत होने वाला है, वृषभ राशि के जातकों के लिए भी आज उत्तम समय है और कौन सी राशि के लिए क्या लाया है शुक्रवार जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (today horoscope)। इस दैनिक राशिफल (daily rashifal) को पेश कर रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण व्यास।

2 min read
Jun 01, 2023
आज का राशिफल 8 जून

मेष: आज शुक्रवार को दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा, दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानी से राहत मिलेगी। परिजनों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा, व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था होगी।


वृषभः लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का अंत होगा, उधार दिया पैसा वापस मिलने के योग हैं। दूसरों की निंदा करने से बचें, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।


मिथुनः दिन की शुरुआत में कार्य में रुकावट आएगी, खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग में आ रही परेशानी दूर होगी, किसी भी निर्णय को लेने से पहले विचार करें।


कर्कः स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अपनी दिनचर्या को दुरुस्त रखें। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, माता पिता के साथ किसी विशेष विषय पर चर्चा होगी। मनपसंद भोजन की प्राप्ति हो सकती है।


सिंहः आपके व्यवहार से लोग नाखुश रहेंगे, पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है। आज पड़ोसियों से संबंध मधुर बनेंगे, बहनों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। धन संचय में वृद्धि होगी, पारिवारिक सुख में कमी आएगी।


कन्याः झूठ बोलने से बचें, व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं, आर्थिक निवेश से लाभ होगा। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा, नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।


तुलाः व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे, वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कर्मचारियों की अनियमितता से कार्यों में रूकावट आएगी। भवन भूमि से संबंधित कार्य सफल होंगे, नए संबंध स्थापित होंगे।


वृश्चिकः परिवारिक माहौल अनुकूल न रहने से तनाव बढ़ेगा, माता पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। दूसरों की देखादेखी न करें, खुद की कार्यकुशलता को बढ़ाएं।


धनुः व्यापार में नए अनुबंध से उन्नति होगी। धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा, नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी, विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।


मकरः मानसिक तनाव बढ़ेगा, स्वविवेक से कार्य को सफल करेंगे। धार्मिक आयोजनों में विशेष सहभागिता होगी, सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा, बहनों से संबंध मधुर होंगे।


कुंभः शारीरिक पीड़ा रहेगी। संतान के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। वाहन पर खर्च होगा, प्रेम प्रसंग से जीवन में तनाव रहेगा। आपके किए कार्यों से परिजन नाखुश रहेंगे, समय रहते अपनी गलती को सुधारें वर्ना नुकसान के लिए तैयार रहें।


मीनः संतान के विवाह में हो रहे विलंब के कारण तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होगी, विदेश जाने के योग बन रहे हैं। व्यापार बदलने का मन हो रहा है, पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है। व्यापार में नए अनुबंध फायदेमंद रहेंगे।

Updated on:
01 Jun 2023 06:01 pm
Published on:
01 Jun 2023 06:00 pm
Also Read
View All