राशिफल

Horoscope Today- 24 September 2021: देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद से इन राशिवालों को होगा लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार?

आपके ग्रह 24 सितंबर 2021 को क्या कहते हैं ?
4 min read
Sep 23, 2021
Horoscope friday
Horoscope

व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। वहीं हर रोज ग्रहों में परिवर्तन होता रहता है।ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी ग्रहों सहित नवग्रह के मंत्री चंद्र की गणना पर भी निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शुक्रवार Friday, 24 सितंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है?

IMAGE CREDIT: patrika

Aries Daily Horoscope 24 September 2021 आज का मेष राशिफल
परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव।सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा।

Taurus Daily Horoscope 24 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं, पारिवारिक यात्रा के योग हैं। मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

Gemini Daily Horoscope 24 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विरोधी सक्रिय होंगे। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

Cancer Daily Horoscope 24 September 2021 आज का कर्क राशिफल
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की समस्या बनी रहेगी। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। यात्रा टालें।

Leo Daily Horoscope 24 September 2021 आज का सिंह राशिफल
आज का दिन ठीक नहीं है। उचित होगा अपने समय का इंतजार करें। कई परेशानियां सामने आएंगी। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।अपने स्वास्थ पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है।

Virgo Daily Horoscope 24 September 2021 आज का कन्या राशिफल
विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। आज व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा।

Libra Daily Horoscope 24 September 2021 आज का तुला राशिफल
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में समिलित होंगे। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें।

Scorpio Daily Horoscope 24 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
भाग्य के भरोसे न बैठते हुए कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। संत दर्शन संभव। धर्म कर्म में आस्था बढेगी। स्वास्थ पर ध्यान दें।

Sagittarius Daily Horoscope 24 September 2021 आज का धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश से लाभ होगा। विवादों को टालें। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

Capricorn Daily Horoscope 24 September 2021 आज का मकर राशिफल
आज कुछ पुराने मामले सुलझ सकते हैं। अचानक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहे। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद सम्भव।

Aquarius Daily Horoscope 24 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास रखें न कि औरों की देखादेखी करें।

Pisces Daily Horoscope 24 September 2021 आज का मीन राशिफल
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। विवाह योग्य जातको के लिए समय अनुकूल है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है। हर किसी को अपने मन की बात न बताए, नुक्सान हो सकता है।

Updated on:
23 Sept 2021 01:58 pm
Published on:
23 Sept 2021 01:58 pm