Today Tarot Horoscope 28 March 2026: आज के टैरो राशिफल में मेष को संकट के संकेत, सिंह और कर्क रहें सावधान, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन...
Today Tarot Horoscope 28 March 2026: आज का टैरो राशिफल 28 मार्च, शनिवार का दिन विशेष महत्व लेकर आया है। शनि के प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, वहीं कुछ को सफलता के नए अवसर मिलेंगे। कर्क और सिंह राशि वालों को आज सतर्क रहने की जरूरत है, जबकि मकर और कुंभ के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। ऐसे में जानना जरूरी है कि आज शनि किस राशि पर मेहरबान रहेंगे और किसे सावधानी बरतनी होगी। प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है।
आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का संकेत दे रहा है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपको परेशानी में डाल सकते हैं। किसी के साथ गलत व्यवहार या विश्वास तोड़ने की स्थिति से बचें, वरना उसका असर आपको झेलना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले अभी टालना ही बेहतर रहेगा।
आज आपका व्यक्तित्व खास आकर्षण बिखेरेगा। लोग आपकी बातों और अंदाज से प्रभावित होंगे। नए लोगों से मुलाकात और नेटवर्किंग के लिए दिन अच्छा है, यह आगे चलकर काम भी आ सकता है।
सेहत के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। छोटी-छोटी परेशानियां दिनभर आपको परेशान कर सकती हैं। बेहतर होगा कि खान-पान और आराम पर ध्यान दें और लापरवाही से बचें।
आज आपको किसी करीबी से निराशा या धोखा मिल सकता है। भावनात्मक रूप से थोड़ा मजबूत रहें। साथ ही, पैसों के मामले में भी सतर्कता जरूरी है, आज बचत करना आसान नहीं रहेगा।
दोस्तों पर आंख बंद करके भरोसा करना आज सही नहीं रहेगा। कोई करीबी ही आपको उलझन में डाल सकता है। मन में असमंजस रहेगा, जिससे निर्णय लेना मुश्किल हो सकता है थोड़ा समय लेकर सोच-समझकर आगे बढ़ें।
कामकाज के लिहाज से दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए। लेकिन जो भी निवेश या मेहनत आप आज करेंगे, उसका फल भविष्य में जरूर मिलेगा।
आज नए काम या योजनाएं शुरू करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
साझेदारी में किए गए काम आज अच्छे परिणाम देंगे। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना होगी और आपको सम्मान मिल सकता है। टीमवर्क आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, खासकर मौसम से जुड़ी बीमारियों से बचें। समय पर दवा लें और लापरवाही न करें। पारिवारिक रिश्तों में, खासकर पिता के साथ, मतभेद हो सकता है शांति से बात करें।
आज का दिन सफलता लेकर आ सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और तरक्की के रास्ते खुलेंगे। हालांकि, स्वास्थ्य पर थोड़ा खर्च हो सकता है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी।
विदेश या दूर स्थान से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। साथ ही, आज आपका मन आध्यात्मिकता की ओर अधिक झुक सकता है।
दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। अचानक आई चुनौतियां आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें पार कर लेंगे। धैर्य बनाए रखें आखिर में चीजें आपके पक्ष में ही जाएंगी।