राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal, 9 September 2025: मंगलवार का दिन मकर और वृषभ राशि पर हनुमान जी की खास कृपा, जानिए अन्य राशियों की भविष्यवाणी

Aaj Ka Tarot Rashifal, 9 September 2025: संकट मोचन हनुमान जी का दिन है, और आज का दिन मकर राशि और वृषभ राशि के लिए विशेष रूप से फलदायी है। वहीं जानिए मंगलवार का दिन अन्य राशियों के लिए कैसा रह सकता है।

2 min read
Sep 08, 2025
Tarot Rashifal 9 September 2025 | फोटो सोर्स- Patrika.com

Aaj Ka Tarot Rashifal, 9 September 2025: मंगलवार का दिन संकट मोचन हनुमान जी को समर्पित होता है, और आज उनकी विशेष कृपा मकर और वृषभ राशि पर बनी हुई है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, इन राशियों के लिए आज का दिन सफलता और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। वहीं बाकी राशियों के लिए भी यह दिन कुछ नए संकेत और अवसर लेकर आ सकता है , तो आइए जानते हैं प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर और ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से 9 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। आज के टैरो कार्ड्स क्या कहते हैं आपके प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और निजी जीवन के बारे में।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope 7 To 13 September 2025 : तुला से मीन तक जानिए, कैसा रह सकता है आपका आने वाला सप्ताह

मेष टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mesh)

टैरो संकेत दे रहे हैं कि मेष जातकों का दिन संतुलित रहेगा। बिज़नेस से जुड़े लोगों को ठीक-ठाक आमदनी होगी। कामकाज के सिलसिले में छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishabh)

आज वृषभ राशि के लिए समय संपत्ति और निवेश से जुड़ा शुभ है। जमीन-जायदाद खरीदने या बेचने का अवसर मिल सकता है। हालांकि दिन के उत्तरार्ध में खर्चों में तेजी आएगी और विरोधी पक्ष आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mithun)


मिथुन राशि के लिए दिन शुरुआत में अनुकूल रहेगा, लेकिन हालात अचानक बदल सकते हैं। कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आएंगी जिनसे आपको तनाव महसूस हो सकता है। धैर्य से काम लेना ही आपके लिए फायदेमंद होगा।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kark)

कर्क राशि वालों को आज सलाह है कि वे अपने मामलों तक सीमित रहें। दूसरों के मामलों में दखल देने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मन को हल्का करने के लिए प्रकृति के बीच थोड़ा समय बिताना आपको सुकून देगा।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

सिंह जातकों के लिए घरेलू जीवन आज चिंता का विषय बन सकता है। घर-परिवार से जुड़े मसलों पर मन अशांत रहेगा। दोपहर बाद तनाव और बढ़ने की संभावना है, इसलिए धैर्य और संतुलन बनाए रखें।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kanya)

कन्या राशि के जातकों के खर्चों पर आज नियंत्रण रहेगा, जिससे आर्थिक राहत महसूस होगी। हालांकि संतान पक्ष से जुड़ी कुछ चिंताएं मन को अस्थिर कर सकती हैं।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

आज तुला राशि के लिए परिवार, विशेषकर मां की सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है, और प्रयास करने पर धन बचत की दिशा में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य आज महत्वपूर्ण रहेगा। खानपान और दिनचर्या में लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में हालांकि सफलता और संतोषजनक परिणाम मिलने के योग हैं।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)


धनु जातकों को आज तेजी से काम पूरे करने का अवसर मिलेगा। कम समय में कई कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षमता में सुधार महसूस होगा।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

मकर राशि वालों के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। व्यापारी वर्ग को अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा, हालांकि संतान से असंतोष मिल सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

कुंभ राशि वालों के लिए दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। मुश्किलें एक साथ सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी और धैर्य से हालात काबू में आ जाएंगे।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal meen)

मीन राशि के जातकों को आज हर काम सोच-समझकर और धैर्य से करने की जरूरत है। व्यवसाय में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ और बचत के अच्छे अवसर बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 7 to 13 September 2025: मेष से कन्या राशि तक, इस हफ्ते आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं? जानिए करियर, भाग्य और सेहत की भविष्यवाणी

Also Read
View All

अगली खबर