राशिफल

वीडियो राशिफल: सावन का तीसरा सोमवार आपके लिए क्या लाया है खास, जानिये यहां

आज 20 जुलाई 2020 को सोमवार Monday का दिन...

2 min read
Jul 20, 2020
video rashifal of 20 july 2020 Monday aaj ka video horoscope
video rashifal of 20 july 2020 Monday aaj ka video horoscope

आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि ( 11:02 PM तक फिर प्रतिपदा ) व दिन सोमवार ( 20 july 2020, Monday ) का है। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र ( 09:21 PM तक फिर पुष्य ) रहेगा। वहीं आज सावन का तीसरा सोमवार भी है।

20 जुलाई 2020 का व्रत और त्यौहार : श्रावण अमावस्या, दर्श अमावस्या, हरियाली अमावस्या, सोमवती अमावस्या, तृतीय श्रावण सोमवार व्रत.

आज का राशिफल : Today Rashifal - 20 July 2020, Monday

1. मेष राशि :-
जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आज क्रोध पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।

2. वृषभ राशि :-
समय के साथ स्वयं में बदलाव लाते हुए अपने व्यवहार में नम्रता लाए। आज कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

3. मिथुन राशि :-
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आपमें से कुछ को आजीविका के लिए भटकना पड़ सकता है। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

4. कर्क राशि :-
भवन परिवर्तन के योग के बीच व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

5. सिंह राशि :-
आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि की आशा है। अपनों से धोखा मिलने की संभावना के बीच राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिजनों की सहायता करनी होगी। पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

6. कन्या राशि :-
नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना के बीच भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे, लेकिन मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखते हुए नकारात्मक सोच को दूर रखें। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

7. तुला राशि :-
क्रोध की अधिकता के चलते कार्य स्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

8. वृश्चिक राशि :-
व्यवसाय में उन्नति होगी। जबकि आपमें से कुछ के मन में अपने भविष्य को ले कर चिंता के चलते मन में कई विचार आएंगे। भूमि भवन संबंधी मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे।

9. धनु राशि :-
आजीविका को ले कर चिंता के बीच आज अपनी संतान से विवाद हो सकता हे। वहीं विवाह योग्य जातको के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव हे।

10. मकर राशि :-
आज अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। लेकिन, आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने मन की बात हर किसी को न बताएं। आज सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।

11. कुम्भ राशि :-
मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी।

12. मीन राशि :-
आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे।लेकिन, किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा।

Updated on:
19 Jul 2020 02:54 pm
Published on:
20 Jul 2020 06:00 am