राशिफल

वीडियो राशिफल: बुधवार का दिन आपकी राशि के लिए रहेगा खास, जानिये कैसे?

आज 24 जून 2020 को बुधवार का दिन...

2 min read
Jun 24, 2020
video rashifal of 24 june 2020 wednesday aaj ka video horoscope
video rashifal of 24 june 2020 wednesday aaj ka video horoscope

आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि ( 10:14 AM तक चतुर्थी ) व दिन बुधवार wednesday का है। इस दिन पुष्य नक्षत्र ( 01:10 PM तक अश्लेषा ) रहेगा।


आज का राशिफल : Today Rashifal - 24 JUNE 2020,wednesday

1. मेष राशि- किसी के बहकाने से अपने सम्बन्ध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा, ध्यान रखें जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

2. वृषभ राशि- नए भवन में जाने के योग है। जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था आज वे ही आप से मुंह फेरते दिख रहे हैं। बीमारी में दवाई असर न कर रही हो तो अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें।

3. मिथुन राशि- कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होंगे।

4. कर्क राशि- किसी के बहकावे में न आएं, समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। जीवन शेली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा।

5. सिंह राशि- सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

6. कन्या राशि- आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होने के साथ ही पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

7. तुला राशि- अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद रहेगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करते दिखेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

8. वृश्चिक राशि- समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से पारिवारिक तनाव ख़त्म हो सकता है। फेक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर चमत्कारिक लाभ दे सकती है।

9. धनु राशि- वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाव में स्नेह झलके न की बनावटी बाते करें।

10. मकर राशि- अपने संपर्को से रुके कार्य पूरे होंगे। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें।

11. कुम्भ राशि- जल्दबाजी में लिए फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायगा। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।

12. मीन राशि- नए लोगो से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। ध्यान रखें समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत:अपने बारी का इंजतार करे। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

Updated on:
23 Jun 2020 06:27 pm
Published on:
24 Jun 2020 06:00 am