राशिफल

Weekly Horoscope (5 May to 11 May): वृषभ, मिथुन समेत 3 राशियों को नए सप्ताह में धन लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 5 May to 11 May 2024: मई के नए सप्ताह में आपका करियर कौन सा मोड़ लेगा, आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा, सभी सवालों के जवाब के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या 5 मई से 11 मई 2024

6 min read
May 02, 2024
साप्ताहिक राशिफल 5 मई से 11 मई 2024

Weekly Horoscope 5 May to 11 May 2024: मई का नया सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण है। रविवार से शनिवार यानी 5 मई से 11 मई 2024 के इस सप्ताह में कई बड़े ग्रह गोचर करेंगे, 1 मई को ही गुरु ग्रह ने वृषभ राशि में गोचर किया है, अब 9 मई को गुरु अस्त हो जाएंगे और 10 मई को बुध भी मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इससे सभी राशियों को कुछ सकारात्मक कुछ नकारात्मक फल मिलेगा। मेष से कन्या तक की राशियों के लिए नए सप्ताह में सभी का करियर, आर्थिक और पारिवारिक जीवन, सेहत कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 5 मई से 11 मई 2024 (saptahik rashifal career 5 May to 11 May 2024)

मेष साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Aries)

करियर और आर्थिक जीवनः रविवार 5 मई से शुरू हो रहा सप्ताह मेष राशि वालों के लिए शुभफलदायक है। इस समय प्रतिद्वंद्वियों के साथ मामले सुलझने के योग बन रहे हैं। इस हफ्ते आय के स्रोत स्थायी हो सकते हैं। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट और जोखिम भरे निवेश से आपको लाभ मिलेगा। इस सप्ताह आपका खर्च बढ़ सकता है। इससे आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। लेन-देन में आपको सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए।


पारिवारिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी, आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। किसी दूरस्थ प्रांत की यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चों के व्यवहार से मन गर्वित होगा। इस हफ्ते सामाजिक नियमों के अनुसार काम आपके लिए लाभदायक है। विलासिता पूर्ण जीवन का विशेष आनंद उठाएंगे। हालांकि इस समय किसी के व्यक्तिगत मामलों में टीका-टिप्पणी न करें। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का योग बन रहे हैं। लेकिन इस समय सावधानी रखें। रविवार और शनिवार का दिन कुछ कमजोर रहेगा।


सेहतः आंखों से संबंधित रोग होने की संभावना है। शुगर के रोगी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय मां लक्ष्मी को प्रतिदिन गुलाब का पुष्प अर्पित करें।

मेष साप्ताहिक राशिफल 5 मई से 11 मई 2024

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Taurus)

करियर और आर्थिक जीवनः 5 मई से शुरू हो रहे सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यवसाय और नौकरी में आपका प्रदर्शन अपेक्षा के अनुसार ही रहेगा। रविवार, सोमवार और शुक्रवार का दिन काफी अच्छा रहेगा। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के लिए इस हफ्ते कार्यस्थल पर कलहपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। भारी मशीनों का प्रयोग करने में सावधानी रखें।


पारिवारिक जीवनः वृषभ राशि वाले रविवार से शुरू हो रहे सप्ताह में अपने सामाजिक संपर्क और संबंधों का अच्छा उपयोग कर पाएगे। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना बन रही है। आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर काफी ध्यान देंगे। अटकी हुई कोई बात बन सकती है। किसी स्वजन की बात से आप दुखी हो सकते हैं। अति आत्मविश्वास के कारण आपको परेशानी होगी। वैवाहिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार और बुधवार शुभ नहीं रहेगा।
सेहतः चोट-चपेट लगने की आशंका है। काम की अधिकता से कमजोरी रहेगी। खानपान और जीवनशैली पर नियंत्रण रखें। इस हफ्ते अंधेपन से पीड़ित लोगों को भोजन कराएं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 5 मई से 11 मई 2024

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Gemini)

करियर और आर्थिक जीवनः 5 मई से शुरू हो रहे सप्ताह की शुरुआत में आवश्यक कार्यों को कर लें। मिथुन साप्ताहिक राशिफल का संकेत है कि राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह तुलनात्मक रूप से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में बदलाव करने का विचार बनाएंगे। मिथुन राशि वालों की आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं। मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत लोगों की आय बढ़ सकती है। हालांकि इस हफ्ते मिथुन राशि वालों का ध्यान अपने काम से भटक सकता है। विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा सप्ताह है। सोमवार और शुक्रवार काफी शुभ दिन होने वाले हैं।


पारिवारिक जीवनः घर में बड़ों का आशीर्वाद लेना आपके लिए हितकारी रहेगा, मंत्रों और पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा। माता के साथ आपके संबंध काफी मधुर रहेंगे। प्रेमी जोड़ों को झूठ बोलने से बचना चाहिए। संबंधों में पारदर्शिता रखें। वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। आपको अपनी सामाजिक स्थिति की काफी चिंता रहेगी।

सेहतः मई महीने के नए सप्ताह में मिथुन राशि वालों को दवाइयों के सेवन में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। अपनी इम्यूनिटी पर लगातार काम करना चाहिए। घुटनों और कमर में दर्द की समस्या भी हो सकती है। वृद्ध ब्राह्मण पुजारी को तिल और सत्तू का दान करें।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल 5 मई से 11 मई 2024

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Cancer)

करियर और आर्थिक जीवनः जॉब में नए अवसर मिलेंगे, जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। 5 मई से 11 मई के सप्ताह में कर्क राशि वालों को करियर को लेकर काफी सतर्क रहना होगा। आप लोगों के बीच काफी प्रभावी रहेंगे। आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। बुधवार, गुरुवार और शनिवार काफी शुभ रहने वाले हैं।


पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में कर्क राशि वाले परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपना व्यवहार सदैव सकारात्मक बनाये रखें। शत्रुओं की चाल नाकाम होगी। आपके रहन-सहन और जीवनस्तर से लोग प्रेरणा लेंगे। इस सप्ताह आप पर बहुत सारी जिम्मेदारियां रहेंगी। प्रेमी जन को अपने बीच के झगड़ों को सुलझाना चाहिए। अनावश्यक झंझटों के कारण आपका मन खिन्न हो सकता है। बुरे लोगों की संगत से घर के लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत थोड़ा कमजोर हो सकती है।
सेहतः कामकाज ज्यादा होने से आपको काफी थकावट महसूस होगी। स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। रविवार और सोमवार का दिन शुभ नहीं है। गाय और अन्य लावारिस पशुओं के लिए जल या प्याऊ की व्यवस्था करें।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल 5 मई से 11 मई 2024

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Leo)

करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार में धन लाभ होने की सम्भावना है। आप अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग से आप काफी बचत कर सकते हैं। मैनेजमेंट और सहकर्मी कर्मचारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ दिन होंगे। वैसे तो पूरा सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर शुभ है पर धन संबंधी मामलों में आपको उधार लेन-देन से बचना चाहिए।


पारिवारिक जीवनः
घर में मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। युवा वर्ग प्रेम संबंधों को लेकर काफी सक्रिय रहेगा। दूसरों की मनोदशा आप समझने में सफल होंगे। जिसके कारण लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। इस हफ्ते में शुक्र के शत्रु की राशि में होने से आपका मन विचलित हो सकता है। उत्तेजक साहित्य और सिनेमा से दूरी बनाकर रखें। दांपत्य जीवन के मामलों को दूसरों से शेयर न करें। आपका सामाजिक दायरा तो बढ़ेगा, लेकिन निजता को बनाए रखना भी जरूरी है।
सेहतः गैस और कब्जियत के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। रविवार और मंगलवार का दिन कुछ कमजोर हो सकता है। बंदरों को मूंगफली और चने खिलाना काफी शुभ होगा।

leo weekly horoscope 5 may to 11 may 2024

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Virgo)

करियर और आर्थिक जीवनः 5 मई से शुरू हो रहा सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए शुभ है। करियर को लेकर पिछले हफ्ते जो मन में दुविधा थी, वह दूर होगी। आपको दृढ़निश्चयी होकर काम करने की आवश्यकता है। रविवार और सोमवार को आप अच्छे परिणाम मिल सकती हैं। कन्या साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह काम अधूरे छोड़ने की प्रवृत्ति आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सप्ताह के बीच में आपको यात्राओं से बचना चाहिए। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।


पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह आपसे जो भी मिलेगा प्रशंसक हो जाएगा। भाई-बहनों और मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा। सरकारी संस्थाओं से आपको इच्छित और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम भाव और सामंजस्य रहेगा। अत्यधिक धर्म-कर्म में भी रुचि ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें। मंगलवार और बुधवार अच्छे दिन नहीं रहेंगे। धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।
सेहतः अज्ञात कारणों से तनाव आप पर हावी हो सकता है। योग और प्राणायाम करने से ऊर्जा स्तर बढ़ेगा। कुंवारी कन्याओं का पूजन करें और खीर-पूरी का भोजन कराएं, लाभ मिलेगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल 5 मई से 11 मई 2024
Also Read
View All

अगली खबर