10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shukra Asta: 27 जून तक इन लोगों की जेब रहेगी खाली, संभलकर खर्च करें पैसे

Shukra Asta Effect 2024 financial crisis सुख समृद्धि के कारक शुक्र बुधवार 1 मई दोपहर 1.30 बजे अस्त हो गए। इससे इनके अच्छे फल में कमी आ जाती है। इसका लोगों पर बड़ा असर पड़ेगा, लोगों को कड़का का सामना करना पड़ेगा। इसलिए अगले 58 दिन रुपये पैसे खर्च करने में संभलकर रहें। ज्योतिषी आशुतोष वार्ष्णेय से जानिए किन राशि के लोगों को अधिक परेशानी होगी।

3 min read
Google source verification
Shukra Asta Effect 2024 financial crisis

शुक्र अस्त से फाइनेंशियल क्राइसिस का सामनाकरना पड़ेगा।

शुक्र अस्त होने से शुभ प्रभाव में आती है कमी (shukra ast kya hota hai)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र जब परिभ्रमण करते सूर्य के करीब पहुंच जाता है तो यह प्रभावहीन हो जाता है। यह अवस्था शुक्र अस्त कहलाती है। शुक्र ग्रह सुख, प्रेम, सुंदरता और विलासिता का कारक है। लेकिन शुक्र अस्त होने से इसके शुभ परिणाम में भी कमी आ जाती है। शुक्र अस्त होने से लोगों के जीवन में असंतुष्टि की भावना बढ़ती है, सुख विलासिता में कमी आती है, प्रेम और रोमांस के संदर्भ में ज्यादा अनुकूल परिणाम नहीं मिलते।


आचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार शुक्र 1 मई 2024 को दोपहर 1.30 बजे मेष राशि में अस्त हो गए। इस समय शुक्र प्रभावहीन हो जाते हैं और लोगों को रुपये पैसे को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बाद शुक्र उदय 27 जून 2024 को होगा। इसलिए इस बीच लोगों को रुपये पैसे खर्च करने में सावधानी रखनी चाहिए। खासकर इन राशियों के लोगों को कड़की का सामना करना पड़ेगा।

शुक्र के मेष राशि में अस्त होने का दुष्प्रभाव प्रभाव
मेष राशि

शुक्र के मेष राशि में अस्त होने से मेष राशि वालों को अधिक अच्छे परिणाम नहीं मिलते। इस समय अहंकार बढ़ सकता है। इस अवधि में भाग्य साथ नहीं देगा, जीवन के लक्ष्य पाने में बाधा आ सकती है। मेष राशि वाले इस समय विदेशी स्रोतों से अच्छा पैसा कमाएंगे। यहां से इंसेंटिव और अन्य लाभ भी मिल सकता है। लेकिन बचत नहीं कर पाएंगे।

वृषभ राशि

शुक्र अस्त होने से वृषभ राशि वालों को पैतृक संपत्ति, शेयर और लोन आदि अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लेकिन व्यापारियों को मनचाहा लाभ नहीं मिलेगा। आर्थिक रूप से जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन उन्हें पूरा करने में दिक्कत होगी। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर काफी धन खर्च करना पड़ेगा। इस समय पैसों की बचत होने की संभावना कम है।

ये भी पढ़ेंः Shukra Asta: 1 मई से 58 दिन तक शुक्र रहेंगे अस्त, नहीं होंगे शुभ काम, अच्छे फल के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

कर्क राशि

शुक्र अस्त होने से इन लोगों की सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। आपको धन बहुत सोच-समझकर खर्च करना होगा। शुक्र के मेष राशि में अस्त होने का समय नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छी नहीं है, क्योंकि आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वालों को मुश्किल से लाभ मिलेगा। अगर आप मुनाफा कमा भी लें तो बचत नहीं होगी। कर्क राशि वालों के खर्च बढ़ेंगे, आप अपने जीवन के लक्ष्यों को पूरा नहीं कर सकेंगे। आपको धन हानि होगी। उधार लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा।

सिंह राशि

शुक्र का मेष राशि में अस्त होना सिंह राशि वालों के लिए संतान के विकास की चिंता बढ़ाएगा। खुद का व्यापार है तो पार्टनरशिप में समस्या होगी। इससे आय और लाभ में कमी होगी। इस समय आपके पास धन आने की रफ्तार औसत रहेगी। आय में वृद्धि के स्रोत भी सीमित रहेंगे, धन की भी आप ज्यादा बचत नहीं कर पाएंगे। संतान के स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है।

तुला राशि

शुक्र मेष राशि में अस्त होने पर तुला राशि वालों को कामों के सकारात्मक परिणाम आसानी से नहीं मिलेंगे। जिन लोगों का अपना व्यापार है, उन्हें शुक्र अस्त के दौरान ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। लाभ औसत रूप से ही मिलेगा। इस समय खर्च बढ़ेंगे, आमदनी खर्च से कम ही रहेगी। यात्राओं के दौरान बेहद सतर्क रहना होगा क्योंकि आपको धन हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि

शुक्र अस्त के कारण वृश्चिक राशि वालों के लिए अनुकूल परिणाम पाना थोड़ा मुश्किल रह सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो लाभ प्राप्त करने की राह में रोड़े आएंगे। धन हानि हो सकती है और बिजनेस पार्टनर के साथ भी समस्या आएगी। वृश्चिक राशि वालों के खर्च बढ़ेंगे। इससे आपको नुकसान होगा, जमा पूंजी भी खर्च हो सकती है।

ये भी पढ़ेंःNakshatra Parivartan: गुरु के नक्षत्र में शनि करेंगे दूसरे चरण की शुरुआत, जाग जाएगा इन राशियों का सोया भाग्य

धनु राशि

बिजनेस पार्टनर के साथ भी आपके मतभेद हो सकते हैं जिसके चलते हानि हो सकती है। यदि आप व्यापार के संबंध में निवेश जैसा कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं, तो आपको इससे फिलहाल टाल देना चाहिए। शुक्र के मेष राशि में अस्त होने से खर्च बढ़ेंगे, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धन की बचत करने में भी आप असफल रहेंगे। जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।

कुंभ राशि

शुक्र अस्त कुंभ राशि वालों की प्रगति और काम में प्रयासों में बाधा लाएगा। जिन लोगों का अपना व्यापार है, उन्हें इस अवधि में औसत रूप से ही लाभ मिलेगा। कभी-कभार आपको हानि भी उठानी पड़ सकती है। बिजनेस में उच्च लाभ के साथ-साथ सफलता हासिल करने के लिए आपको खुद को पहले से तैयार करना होगा।

मीन राशि

शुक्र का मेष राशि में अस्त होना मीन राशि वालों के काम में समस्या लाएगा। ऐसे लोग जो व्यापार करते हैं, उन्हें हानि होने की आशंका है। शुक्र अस्त के दौरान मीन राशि वालों के बिजनेस विस्तार का दायरा सीमित रह सकता है। ज्यादा लाभ कमाने की राह में समस्या आएगी। खर्चे आय से अधिक रहेंगे। धन कमाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसके परिणाम में देरी आएगी। इस अवधि में आपको अचानक से धन हानि हो सकती है, जिससे आप निराश महसूस कर सकते हैं।