राशिफल

Weekly Horoscope July 5-11 2026: तुला को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मीन रहें सतर्क! जानें आपकी राशि का पूरा हाल

Weekly Horoscope July 5-11 2026: किसी राशि को मिलेगा प्रमोशन और बड़ा सरप्राइज, तो किसी के सामने खर्च, विवाद और चुनौतियां खड़ी होंगी। जानिए तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कितनी खुशियां और कितनी सावधानियां लेकर आया है।
5 min read
Jul 05, 2026
Weekly Horoscope 5 to 11 July 2026
Weekly Horoscope 5 to 11 July 2026: साप्ताहिक राशिफल 5-11 जुलाई 2026 तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Weekly Horoscope- नया सप्ताह कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है, तो कुछ लोगों को हर कदम सोच-समझकर रखने की जरूरत होगी। कहीं करियर में तरक्की और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, तो कहीं खर्च, विवाद और गलत फैसलों से बचने की सलाह दी गई है। प्रेम, वैवाहिक जीवन, कारोबार, नौकरी और सेहत के लिहाज से यह सप्ताह हर राशि के लिए अलग संकेत दे रहा है। ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार से आइए जानते हैं 5-11 जुलाई 2026 तक तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह (Weekly Horoscope 2026) कैसा रहने वाला है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक फल लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको प्रत्येक कार्य में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपके आर्थिक स्रोतों में वृद्धि होगी। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे, तो इस सप्ताह किसी इष्ट-मित्र की मदद से आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए उसमें बड़ी पूंजी लगा सकते हैं। साझेदार और कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। अटकी हुई योजनाओं में गति आने से आपके भीतर सकारात्मकता बढ़ेगी और आप दोगुने जोश के साथ कार्य करेंगे। इस सप्ताह आपका अपने परिवार के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आपका भौतिक सुख-साधनों एवं विपरीत लिंग के प्रति प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। यदि आप पहले से प्रेम संबंध में बने हुए हैं, तो लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से कोई बड़ा सरप्राइज़ गिफ्ट मिल सकता है। ससुराल पक्ष की तरफ से सुख-सहयोग मिलने की संभावना बनेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही थोड़ा खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। पूरे सप्ताह तमाम तरह की उतार-चढ़ाव भरी स्थितियों के बने रहने के बावजूद यदि आप धैर्य और विवेक को बनाए रखते हैं, तो चीजें अंततः आपके पक्ष में जाएंगी। कहने का तात्पर्य यह है कि आप जितनी सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगे, उतनी ही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो सप्ताह के पूर्वार्ध में भुगतान के अटकने की समस्या आ सकती है। इस दौरान आपको जोखिम भरे निवेश अथवा धन उधार देने से बचना चाहिए। अपनी देनदारियों को समय से चुकाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय शुभता लिए रहेगा। इस दौरान रोज़ी-रोज़गार के संबंध में की गई यात्राएं शुभ साबित होंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर के साथ वाद-विवाद करने से बचें। इस सप्ताह पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में कमी देखने को मिल सकती है।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला साबित होगा। इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति अथवा इष्ट-मित्रों की मदद से करियर-कारोबार से जुड़ी चिंता या मुश्किलें दूर होंगी। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में ऋण-रोग आदि से मुक्ति मिल सकती है। साझेदार से अपेक्षित सहयोग मिलने से कारोबार में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए उनके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम और प्रयास सफल होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा हफ्ता आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके मधुर व्यवहार के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे। सगे भाई-बहनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। आप पर माता-पिता का विशेष स्नेह रहेगा। उनके द्वारा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा। मैरिड लाइफ सुखमय बनी रहेगी।

उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह सही और गलत तथा अपने और पराए के बीच फर्क करने में मुश्किलें आ सकती हैं। आप किसी भी निर्णय को लेने में असमंजस की स्थिति से गुजरेंगे, जिसके चलते गलत निर्णय लेने की आशंका बनी रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो सप्ताह की शुरुआत में धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें। इस दौरान घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ वाद-विवाद करने से बचें। दूसरों के मामले में दखल देने की भूल बिल्कुल न करें, अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें। रिश्ते-नाते को मधुर बनाए रखने के लिए मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। पूरे सप्ताह क्रोध से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा वर्षों से बने संबंध में दरार आ सकती है। किसी भी कठिन परिस्थिति में अपना साहस और संयम न खोएं। प्रेम संबंध में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इस सप्ताह जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है।

उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आप सभी क्षेत्रों में अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों का हल आपसी बातचीत से निकलेगा। इस दौरान आपके स्वभाव में कुछ तेजी देखने को मिलेगी। आप अपने साहस और पराक्रम से बड़े से बड़े कार्य को सरलता से, समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। आप अपने धन का उचित उपयोग करते हुए उसे बढ़ाने का कार्य करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में पूर्व में किए गए निवेश से विशेष लाभ मिलने के योग बनेंगे। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। प्रेम-प्रसंग में लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। संतान पक्ष से सुख-सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांश समय इष्ट-मित्रों अथवा परिजनों के साथ धार्मिक-सामाजिक कार्यों में बीतेगा। परिवार के किसी प्रिय सदस्य की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: शिव स्तोत्र का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। ऐसे में उन्हें पूरे हफ्ते अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचते हुए अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उठा-पटक लिए रहने वाली है। इस दौरान उनके सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से सहयोग और समर्थन मिलने में कमी आ सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। इस दौरान उनका मन पढ़ाई से इतर कार्यों में लगेगा। उन्हें मन मुताबिक सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो आपको अपनी जमा पूंजी सही जगह पर निवेश करने पर ही लाभ की प्राप्ति संभव हो पाएगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अत्यधिक प्रतिकूल है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें और लोगों के साथ तकरार करने से बचें। मीन राशि के जातक प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने से बड़ों की सलाह की अनदेखी करने से बचें।

उपाय: राम रक्षास्तोत्र का पाठ करें।

Published on:
05 Jul 2026 06:00 am