राशिफल

Weekly Horoscope 17-23 October 2022: मकर, कुंभ व मीन राशि के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा

- सप्ताह के सितारे: जानें मकर, कुंभ व मीन राशि के ग्रहों का इशारा
2 min read
Oct 16, 2022
weekly_rashifal_10_to_12th_zodiac.png

Weekly Horoscope 17-23 October 2022 साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022: हर दिन होने वाले ग्रहों के बदलाव के साथ ही हर माह व हर सप्ताह भी ग्रहों की चाल में आने वाला बदलाव हमारी जिंदगी को अत्यधिक प्रभावित करता है। ऐसे में होने वाले ग्रहों के परिवर्तन में उसका आंकलन कर राशियों पर इसके असर के तहत आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा इस संंबंध में जानकारी निकाली जाती है।

वहीं जिस तरह व्यक्ति आपने आने वाले अगले दिन को लेकर चिंतित रहता है और पूर्व में इस दौरान आने वाली समास्याओं व उसके कारण और उससे निजाद के उपायों के बारे में जानना चाहता है। ठीक उसी तरह व्यक्ति अपने आने वाले सप्ताह को लेकर भी व्यवहार करता है। इन्हीं स्थितियों को देखते हुए विभिन्न ज्योतिष के जानकारों द्वारा साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) का निर्माण किया जाता है।

ऐसे में 17 अक्टूबर 2022 से नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है और आने वाला सप्ताह जहां कुछ राशियों की किस्मत के दरवाजे खोलने को तैयार बैठा है तो वहीं कुछ राशियों के लिए परेशानी का सबब भी बन सकता है। तो चलिए जानते हैं आने वाले 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के सप्ताह के संबंध में क्या कहते हैं, ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा...

10. मकर राशि : Capricorn
सप्ताह की स्टार्टिंग आपके लिए निराशाजनक रह सकती है, लेकिन इसके बावजूद अचानक आर्थिक लाभ के कारण प्रसन्नता और आत्मविश्वास बना रहेगा। इस समय आपको कुछ छिपे हुए लाभ प्राप्त हो सकते हैं। गुरुवार और शुक्रवार के साथ ही शनिवार को भी मां काली की पूजा करें। भाग्य आपका इस समय साथ दे सकता है। ग्रहों की बदलाव की स्थिति के चलते यह समय किसी चीज का उपाय करने के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। सप्ताह में वरिष्ठ अधिकारियों का गुप्त सहयोग प्राप्त होगा। जिससे आप पेशेवर मोर्चे पर आगे रहेंगे। ध्यान रहे अपनी योजनाओं का खुलासा करने से बचें।

11. कुंभ राशि : Aquarius
खुशी में कमी के बावजूद सप्ताह के शुरुआती दिनों में दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह की गलतफहमी न रखें। सप्ताह मे बीच सेहत, खुशी, आत्मविश्वास और धैर्य के लिए काफी खराब रह सकता है।

ग्रह में बदलाव की स्थिति सप्ताह के मध्य में काफी असहनीय निराशा भरे लिए होगी। उचित होगा कि अपना आत्मविश्वास और धैर्य बनाए रखें। यह समय आपके माता-पिता, दोस्तों और ससुराल वालों के स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा।

12. मीन राशि : Pisces
सप्ताह के शुरुआत दौर में पैसा खर्च होने के आसार हैं। ये पैसा आपकी सेहत से जुड़े मुद्दों, कर्ज और मुकदमेबाजी से जुड़े मुद्दों के चलते खर्च होगा। इस दौरान खर्चों में बढ़ौतरी संभव है। इस समय यात्राओं से आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। सप्ताह के बीच में आत्मविश्वास कमी आएगी। इसके बावजूद आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से जीवनसाथी के साथ आपसी सहयोग और तालमेल अच्छा रहेगा। कुछ अप्रत्याशित स्रोत से अचानक वित्तीय लाभ मिल सकता है।