राशिफल

Weekly Horoscope 17-23 October 2022: तुला, वृश्चिक व धनु राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

- जानें इस सप्ताह तुला, वृश्चिक व धनु राशि के ग्रहों का इशारा
3 min read
Oct 16, 2022
weekly_horoscope_7_to_9th_zodiac.png

Weekly Horoscope 17-23 October 2022 साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022: हर दिन होने वाले ग्रहों के बदलाव के साथ ही हर माह व हर सप्ताह भी ग्रहों की चाल में आने वाला बदलाव हमारी जिंदगी को अत्यधिक प्रभावित करता है। ऐसे में होने वाले ग्रहों के परिवर्तन में उसका आंकलन कर राशियों पर इसके असर के तहत आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा इस संंबंध में जानकारी निकाली जाती है।

वहीं जिस तरह व्यक्ति आपने आने वाले अगले दिन को लेकर चिंतित रहता है और पूर्व में इस दौरान आने वाली समास्याओं व उसके कारण और उससे निजाद के उपायों के बारे में जानना चाहता है। ठीक उसी तरह व्यक्ति अपने आने वाले सप्ताह को लेकर भी व्यवहार करता है। इन्हीं स्थितियों को देखते हुए विभिन्न ज्योतिष के जानकारों द्वारा साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) का निर्माण किया जाता है।

ऐसे में 17 अक्टूबर 2022 से नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है और आने वाला सप्ताह जहां कुछ राशियों की किस्मत के दरवाजे खोलने को तैयार बैठा है तो वहीं कुछ राशियों के लिए परेशानी का सबब भी बन सकता है। तो चलिए जानते हैं आने वाले 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के सप्ताह के संबंध में क्या कहते हैं, ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा...

7. तुला राशि : Libra
शुरुआती सप्ताह में आपको सामान्य लाभ होगा। इस दौरान आप अपने बड़े भाई से सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन उनका सहयोग और समर्थन आपके लिए फायदेमंद साबित होता नहीं दिख रहा है। करीब 20 अक्टूबर के आसपास से ग्रहों की स्थिति में आए बदलाव से आर्थिक नुकसान हो सकता है। जिसके चलते ऊर्जा और धन के अनावश्यक व्यय की संभावना है। उचित होगा कि आप धैर्य न खोएं और इस नकारात्मक स्थिति से जमकर टक्कर लें। मुमकिन है बिना किसी दोष के इस सप्ताह आपको अपमान का भी सामना करना पड़े। उचित रहेगा कि आशावादी बने रहें। सप्ताह का अंत आपको सुस्ती, थकान, शारीरिक कमजोरी के साथ ही आत्मविश्वास और ऊर्जा की कमी का संकेत देता दिख रहा है।


8. वृश्चिक राशि ; Scorpio
सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने अधीनस्थों से वांछित समर्थन प्राप्त होगा। वहीं आपके वरिष्ठ कार्यों की सराहना करेंगे। व्यापार और लाभ में वृद्धि की संभावना के बीच नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

इस सप्ताह के गुरुवार व शुक्रवार को मां काली की पूजा आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। वहीं सप्ताह का लास्ट महत्वपूर्ण कार्यों के लिए ठीक नहीं है। इस दौरान आपके खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। उचित होगा कि परेशान होने से बचने के साथ ही इस दौरान महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित करें और धैर्य व आत्मविश्वास के साथ काम करें।

9. धनु राशि : Sagittarius
काम की स्थिति में सप्ताह के शुरु में सुधार हो सकता है। परंतु सेहत और मानसिक स्थिति को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान आक्रामकता को खुद से दूर रखें और जहां तक हो सके आत्मविश्वास के साथ काम करें। किसी काम को कुछ समय के लिए टालना भी फायदेमंद हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। 20 अक्टूबर के आसपास से स्थिति में सुधार हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा आपको तनाव से मुक्ति दिलाएगी और दांपत्य जीवन में अनुकूलता भी ला सकती है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण आपके धन और आय में अचानक वृद्धि संभव है।