राशिफल

Saptahik Rashifal 17-23 August 2026: मेष से कन्या तक जानें किस राशि को मिल सकता धन लाभ और करियर में सफलता

Saptahik Rashifal 17-23 August 2026: 17 से 23 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें। मेष से कन्या तक 6 राशियों के लिए करियर, बिजनेस, धन, प्रेम, स्वास्थ्य, यात्रा, शुभ अंक और शुभ रंग की सटीक भविष्यवाणी जानें।
3 min read
Aug 16, 2026
weekly horoscope saptahik rashifal 17-23 august 2026
Saptahik Rashifal : साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Saptahik Rashifal 17-23 August 2026: अगस्त का नया सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर, महत्वपूर्ण फैसलों और जीवन में बदलाव का संकेत लेकर आ रहा है। इस दौरान कुछ लोगों को करियर और व्यापार में प्रगति मिलेगी, तो कुछ को रिश्तों, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नए रास्ते खोल सकती है, जबकि कुछ को धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ना होगा। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा से 17 से 23 अगस्त 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल और जानें मेष से कन्या राशि के लिए यह सप्ताह कितना शुभ रहने वाला है।

मेष साप्ताहिक राशिफल (Mesh Sapatahik Rashifal)

मेष राशि के जातक व्यस्त दिनचर्या और खेलकूद में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। प्यार देखभाल और भागीदारी से संबंधों को बेहतर बनाएंगे। प्रसन्न रहने के लिए आप जिसकी भी इच्छा करेंगे वह आश्चर्यजनक रूप से पूरी होगी। दोस्तों के साथ मिलकर उत्सव मनाएंगे। व्यापार में लाभ या सफलता के बाद कुछ समय तक कड़ी मेहनत और लगन से अगला पड़ाव हासिल करेंगे। अंतर्मन में जारी उथल-पुथल सुलझाने और परिवर्तन को जीवन में प्रवेश देने के लिए तैयार रहे।

शुभ रंग- गोल्डन येलो
शुभ नंबर- 2

वृषभ साप्ताहिक राशिफल ( Vrishabh Sapatahik Rashifal)

वृषभ राशि के लिए किसी स्थिति का अंत और कुछ नए की शुरुआत के योग है। प्रसन्नता के माहौल में भीतरी और बाहरी संतुलन बनाए रखें। इस दौरान खानपान या भावनाओं के इजहार में सावधानी रखें। आसपास का माहौल सुखद रहेगा। बच्चे परिवार और दोस्तों के साथ सुखद समय बिताएंगे। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग- सी ग्रीन
शुभ नंबर- 7

मिथुन साप्ताहिक राशिफल ( Mithun Sapatahik Rashifal)

मिथुन राशि के जातक आपकी रुचि ऐसे पहलुओं में रहेगी जो आपकी ऊर्जा को विभाजित करेंगे। किसी भी तरह के तनाव को दूर करने के लिए सहज रवैया अपनाए। किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होगी। बेहतर होगा कि उनके प्रति ज्यादा संवेदनशील ना रहे। सप्ताह के अंत में सुखद समय बिताएंगे ।कार्यक्षेत्र में किसी मित्र की मदद से बहुत लाभ होगा।

शुभ रंग- डार्क ब्राउन
शुभ नंबर- 4

कर्क साप्ताहिक राशिफल ( Kark Sapatahik Rashifal)

कर्क राशि को पारिवारिक उत्सव में पुराने दोस्तों और लंबे समय से बिछड़े रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे।सही निर्णय लेने के लिए अंतर्मन की सुने। हास्य विनोद की सहायता से मुश्किल स्थितियों से आसानी से बाहर निकल आएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे। ध्यान करना लाभदायक रहेगा।

शुभ रंग- फायरी ऑरेंज
शुभ नंबर-9

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Singh Sapatahik Rashifal)

सिंह राशि के जातक पिता तुल्य व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे और लोगों व परिस्थितियों की जिम्मेदारी लेंगे। समझदारी और रचनात्मकता से मुश्किल स्थितियों और उलझन को दूर करने में सफल रहेंगे। काम में व्यस्तता के बीच परिवार के लिए समय निकले। निजी संबंध सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ेंगे। रिश्तो में भावनाओं को साझा करें।

शुभ रंग- सी ग्रीन
शुभ नंबर-. 1

कन्या साप्ताहिक राशिफल ( Kanya Sapatahik Rashifal)

कन्या राशि के जातक संघर्षों और चर्चाओं में प्रभाव डालेंगे और बड़ा बदलाव लाएंगे। धीरे-धीरे स्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे। यात्रा और देशाटन के लिए यह सप्ताह उत्तम है। अब पीछे मुड़कर देखने के बजाय नई दिशाओं को देखने और नए मौके का लाभ उठाने का अवसर हासिल करेंगे। इस दौरान नए लोगों और संपर्कों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे। नए अवसरों और रिश्तो की तलाश में बड़े बदलाव के योग बनेंगे।

शुभ रंग- डार्क ब्राउन
शुभ नंबर- 9

Updated on:
16 Aug 2026 09:49 am
Published on:
16 Aug 2026 09:49 am