राशिफल

Weekly Tarot Horoscope 29 December To 4 January:  वृषभ और कन्या राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन, टैरो साप्ताहिक राशिफल में जानिए कैसे रहेंगे अगले सात दिन

Weekly Tarot Horoscope 29 December To 4 January 2025: आपकी राशि मेष से कन्या में से कोई है तो साप्ताहिक टैरो राशिफल मेष से कन्या 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 (Saptahik Tarot Rashifal ) में आप जान सकते हैं कैसे रहेंगे अगले 7 दिन, इसे पेश कर रहीं हैं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा

3 min read
Weekly Tarot Horoscope 29 December To 4 January 2025: साप्ताहिक राशिफल 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2025

Weekly Tarot Horoscope 29 December To 4 January 2025: टैरो कार्ड रीडिंग पाश्चात्य ज्योतिष की एक विधा है, जिसमें टैरो कार्ड से सितारों के संकेत को समझा जाता है। साप्ताहिक टैरो राशिफल के जरिए हम मेष से कन्या तक की राशियों के लिए लाएं हैं साप्ताहिक टैरो भविष्यवाणी, पढ़िए पूरा साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal)

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 29 December to 4 January: नववर्ष 2025 तुला समेत 4 राशियों के करियर में ला रहा अच्छे दिन, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य



मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Aries)

साप्ताहिक मेष टैरो राशिफल के अनुसार 29 दिसंबर से 4 जनवरी के सप्ताह में मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत लव लाइफ के मामले में अनुकूल रहेगी। इस समय पैसों से संबंधित मुद्दों के प्रति मेष राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। जो लोग विदेश संबंधी व्यापार करते हैं, उन्हें लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। हालांकि सप्ताह के आखिर में परिस्थितियां बदलेंगी और थोड़े से प्रयास से ही बड़े परिणाम हासिल कर लेंगे।



साप्ताहिक वृषभ टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Taurus)

साप्ताहिक वृषभ टैरो राशिफल के अनुसार 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 के सप्ताह में वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह आप परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ मेलमिलाप में आप व्यस्त रहेंगे। अब आप अपनी योजनाएं बनानी शुरू कर सकते हैं। यदि किसी को प्रपोज करने का मन है तो इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में ही कर डालें, लाभ होगा। सप्ताह के आखिर में काम के बावजूद भी प्रेम के लिए समय निकाल लेंगे।

ये भी पढ़ेंः



साप्ताहिक मिथुन टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Gemini)

साप्ताहिक मिथुन टैरो राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार के सप्ताह में मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी मेहनत कराने वाला रहेगा। हालांकि इसके लिए मेहनत करना होगा और इसी को समझते हुए अपना काम करते रहें। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपका स्वास्थ्य फिलहाल उत्तम रहेगा। फिलहाल अनावश्यक वाद विवाद और तनाव से दूर रहें। अपने साथी के साथ बहुमूल्य समय बिताएंगे। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।



साप्ताहिक कर्क टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Cancer)

साप्ताहिक कर्क टैरो राशिफल 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 के अनुसार कर्क राशि के जातक इस सप्ताह अनचाही परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। इस समय खुद पर संयम रखने में ही भलाई है। खासकर बेवजह आक्रोशित न हों। ऐसा करने पर आप अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा अच्छा समय है। यह सप्ताह व्यापारी वर्ग के जातकों को मुनाफा दिलाने वाला रहेगा।

ये भी पढ़ेंः



सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Leo)

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल के अनुसार सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। अगले 7 दिन खुद को गलत आदतों से दूर रखें वर्ना किसी बात को लेकर चिड़चिड़ापन परेशान कर सकता है। छोटे भाई बहनों के साथ मतभेद होने की भी आशंका है। विवादों को निपटाने या कर्ज चुकाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। नए सप्ताह में विवाहितों को और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। सप्ताह मध्य का समय सिंह राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं है, इसलिए सावधान रहें।


कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Virgo)

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में कन्या राशि के लोग संपत्ति या वाहन में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसमें आपको अपने परिवार और दोस्तों का आर्थिक रूप से सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त या साथी के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत जुटाने में सफल होंगे।

Also Read
View All
Meen Rashifal 2026 : मीन राशिवालों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा नया साल, सेहत और रिश्तों पर दें खास ध्यान

8 दिसंबर 2025 का राशिफल : इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, वृश्चिक को अचानक लाभ, कन्या को नए रिश्ते, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

टैरो राशिफल 8 दिसंबर 2025: मेष लेंगे कड़े फैसले, कर्क का साथ देगा भाग्य, जानिए बाकी राशियों का हाल

07 दिसंबर 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): इन 5 राशियों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानें शुभ रंग और अंक, जानें सभी 12 भविष्यफल

टैरो राशिफल 7 दिसंबर 2025 : मेष को नई पार्टनरशिप, वृषभ को संघर्ष, मकर को धन लाभ, मिथुन की तरक्की, कन्या के आय स्रोत बढ़ेंगे, वृश्चिक को बड़ी जिम्मेदारी

अगली खबर