राशिफल

Weekly Tarot Rashifal: इस हफ्ते किस्मत क्या संकेत दे रही है? टैरो कार्ड्स से जानें सभी 6 राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल

Weekly Tarot Rashifal (10-16 May 2026): इस हफ्ते टैरो कार्ड्स की गणना से जानें आपकी किस्मत क्या संकेत दे रही है। आइए जानते हैं मेष से कन्या तक सभी 6 राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल और आने वाले बदलावों का असर।

3 min read
May 08, 2026
Weekly Tarot Rashifal 2026| Patrika.com

Weekly Tarot Rashifal (10-16 May 2026): इस सप्ताह टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहीं करियर में नए अवसर मिलेंगे तो कहीं धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी। रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के मामलों में भी कुछ अहम संकेत सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार मेष से कन्या तक किन राशियों की चमकेगी किस्मत।

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों का इस सप्ताह पूरा फोकस अपने लक्ष्यों की प्राप्ति पर रहेगा। आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा, जिससे कई रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और समर्पण की सराहना होगी, लेकिन अपनी बात मनवाने के चक्कर में अहंकार से बचें। टीमवर्क में सहयोग की भावना रखें। निजी जीवन में किसी पुराने विवाद या मनमुटाव को सुलझाने का यह सही समय है, जिससे रिश्तों में मधुरता लौटेगी। आर्थिक रूप से सप्ताह स्थिर रहेगा, लेकिन बड़े निवेश सोच-समझकर करें। संयम और संतुलन बनाए रखने से लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदायक हो सकते हैं।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह शुरुआत में थोड़ा उलझनों से भरा रह सकता है। किसी करीबी की कही बात या व्यवहार आपको आहत कर सकता है, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। करियर में कोई पुरानी रुकी हुई योजना फिर से गति पकड़ सकती है। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें, खासकर साझेदारी या उधारी से जुड़े मामलों में। बिना सोचे-समझे आर्थिक निर्णय लेने से बचें। इस सप्ताह आत्मनिर्भर रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपने मन की सुनें और दूसरों की राय पर अंधविश्वास न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट संबंधी समस्याओं पर ध्यान दें।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह रचनात्मकता से भरा रहेगा। आपके दिमाग में नए विचार और योजनाएं आएंगी, जिन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर आपको अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, अधिक मानसिक गतिविधियों के कारण ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए छोटे लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से मानसिक थकान और अनिद्रा से सावधान रहें। ध्यान और मेडिटेशन लाभकारी रहेगा।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। किसी अधूरे रिश्ते से मन में हलचल हो सकती है और आप आत्म-खोज की ओर बढ़ेंगे। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। कार्यस्थल पर धैर्य से काम लें और किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें। रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखें। यह समय जीवन में किसी बड़े बदलाव की ओर संकेत कर सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से मानसिक तनाव को नियंत्रित करना आवश्यक होगा। योग, प्राणायाम और प्रकृति में समय बिताना लाभकारी रहेगा।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह निर्णायक साबित हो सकता है। आपके सामने कई अवसर आएंगे, लेकिन हर मौके को पकड़ने की कोशिश भ्रम पैदा कर सकती है। इसलिए प्राथमिकताएं तय करें। कार्यस्थल पर नेतृत्व क्षमता उभरेगी और लोग आपके सुझावों को महत्व देंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। व्यक्तिगत संबंधों में गरिमा बनाए रखें और अहंकार से बचें। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में पीठ या मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स के अनुसार कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में व्यस्तता और अनुशासन का रहेगा। आप लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देंगे।करियर में कोई पुराना प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकता है, जिसमें आपकी दक्षता की परीक्षा होगी। दूसरों की अपेक्षाओं के कारण खुद पर अनावश्यक दबाव न डालें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से पीठ दर्द और पाचन संबंधी समस्याओं पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

ये भी पढ़ें

Daily Horoscope 9 May 2026: मेष, धनु और तुला वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का लक, लकी कलर और शुभ अंक
Updated on:
08 May 2026 04:25 pm
Published on:
08 May 2026 04:21 pm
Also Read
View All