राशिफल

Leo Horoscope 2024: सिंह राशि वालों को 2024 में रियल एस्टेट और शेयर बाजार से लाभ, पढ़ें वार्षिक राशिफल सिंह

Yearly leo horoscope 2024 नया साल 2024 सिंह राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा यह जानने के लिए पढ़ें वार्षिक सिंह राशिफल 2024। इसमें जानें सिंह राशि करियर, लवलाइफ आदि नए साल में कैसा रहेगा।

2 min read
Dec 23, 2023
varshik_singh_rashifal.jpg
वार्षिक राशिफल सिंह 2024

स्वास्थ्य राशिफल सिंह
वर्ष 2024 सिंह राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अप्रत्याशित हो सकता है। अष्टम भाव में स्थित राहु अचानक होने वाले रोगों की ओर संकेत दे रहा है। लेकिन कमोबेश अप्रैल 2024 तक का समय गुरु की दृष्टि के कारण सही रहेगा। लेकिन गुरु के वृषभ राशि में जाने और शनि के वक्री होने के बाद सेहत को लेकर परेशानियां बढ़ने की संभावना बन रही है। सामान्य वायरल और संक्रमण से जुड़े हुए रोगों को नजरंदाज करने की आदत नुकसानदेह साबित हो सकती है। आपको समय-समय पर रूटीन चेकअप कराना चाहिए। इस साल आपको खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर ध्यान देना भी जरूरी है।

सिंह आर्थिक राशिफल
वार्षिक सिंह राशिफल के अनुसार साल 2024 में सिंह राशि वालों को जमापूंजी को लेकर समस्या होगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनी रहेंगी। इसके कारण आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। केतु की द्वितीय भाव में स्थिति के कारण आप धन खर्च करने को लेकर भी असहज रहेंगे। हालांकि शनि आपको व्यवसाय में निवेश को लेकर उत्साहित करेगा। लेकिन गुरु के दशम भाव के प्रभाव से आपको ज्यादा ही धन खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन जून से अगस्त के बीच शुक्र की उत्तम स्थिति आपको रियल एस्टेट और शेयर मार्केट में धन लाभ दे सकती है।

सिंह राशि पारिवारिक जीवन 2024
वर्ष 2024 में सिंह राशि वालों को अपने परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखना होगा। केतु के प्रभाव के कारण आपको परिवार में कलह का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए वर्ष की शुरुआत में विशेष रूप से सतर्क रहें। मई तक का समय पिता के लिए सुखद नहीं रहेगा। उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखें। लेकिन इसके बाद गुरु के राशि परिवर्तन से परिवार की समस्याओं का निदान होने लगेगा। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। बच्चों के विवाह की परेशानियां दूर होंगी। यदि आप कड़वे वचनों का प्रयोग नहीं करते हैं तो आप कई प्रकार की दिक्कतों से बच सकते हैं।


सिंह राशि शिक्षा और करियर 2024
वर्ष 2024 में सिंह राशि के ऐसे लोग जो नौकरीपेशा हैं, उनके लिए यह साल शानदार रहेगा। स्नातक की पढ़ाई कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। इस समय विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। जनवरी से मई के बीच का समय काफी अच्छा रहेगा। लेकिन गुरु का वृषभ गोचर होने के बाद आपको कारोबार में समस्या होगी। विनिर्माण कार्यों से जुड़े लोग बड़ा धन लाभ पा सकते हैं। हालांकि नई साझेदारी के लिए यह वर्ष कुछ खास नहीं रहेगा। राहु कई बार धोखे जैसी स्थितियां पैदा करेगा। वर्ष के अंतिम तीन महीनों में आपको कुछ ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह राशि लवलाइफ
वर्ष 2024 में सिंह राशि वालों को वास्तविक प्रेम की खोज रहेगी। इसके लिए आप अपने प्रेमी और जीवनसाथी से आशा करते रहेंगे। लेकिन राहु का अष्टम भाव और शनि का सप्तम भाव में होना अपेक्षित सुख से कई बार दूर कर सकता है। दूसरों से अपने पार्टनर की तुलना करने से बचें। यदि आप आपसी समझ और धैर्य के साथ रिश्तों को समय देंगे तो सफलता मिलेगी। जुलाई के बाद का समय नए प्रेम-संबंधों के लिए शुभ रहेगा। युवा प्रेमी पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। इससे रिश्तों में ताजापन आएगा। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ संबंध अच्छे रखें वर्ना परेशानी में घिर सकते हैं।