होशंगाबाद

इस नेता के गुजरने के बाद अपवित्र हुई गलियों को ऐसे किया शुद्ध, जाने क्यों?

भाजपा को लगता है डर, कहीं शिवराज सिंह चौहान का न लग जाए इनकी नजर
2 min read
holy streets become deficient
इस नेता के गुजरने के बाद अपवित्र हुई गलियों को ऐसे किया शुद्ध, जाने क्यों?

होशंगाबाद। चुनावी साल में भाजपा और उसके नेता डर रहे हैं। डर भी किसी ओर चीज से नहीं नजर लगने से, वह भी किसी और की नहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की। इस कारण दिग्विजय सिंह जिन गलियों से गुजरे उन्हें अपवित्र मानकर उनका शुद्धिकरण किया गया। वह भी उस नर्मदा जल से जिसकी छह माह से परिक्रमा कर खुद दिग्विजय आजमन करते आ रहे हैं। ऐसा हुआ भी तो नर्मदा नगरी होशंगाबाद में।
कांग्रेस महासचिव अपनी पत् नी अमृता राय के साथ होशंगाबाद पहुंचे थे। वे वार्ड 18 में गए थे। उनके जाने के बाद भाजपा पार्षद प्रवीण यादव नर्मदा जल लेकर गली की सड़कें धोने लगे। जहां-जहां से दिग्विजय सिंह गुजरे उन रास्तों पर नर्मदा जल छिड़का। पूछने पर बोले- दिग्विजय सिंह की नजर प्रदेश के 15 साल के विकास और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों को न लगे, इस कारण शुद्धिकरण कर रहा हूं। दिग्विजय सिंह जिले में एक दर्जन स्थानों पर गए। वे उन कांग्रेस नेताओं के घर शोक संवेदना प्रगट करने भी पहुंचे थे, जिनके अपने पिछले दिनों दिवंगत हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस को एक करने निकले हैं।

दिग्विजय से बोले- मौका दो, भाजपा को मिटा दूंगा
चुनावी साल में समन्वय बनाने निकले दिग्विजय सिंह के सामने विधानसभा टिकट के दावेदार भी शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने तो उनसे मुलाकात के दौरान यहां तक कह दिया कि आज जो भी हूं, आपके आर्शीवाद से हूं। एक बार मौका दीजिए, इस क्षेत्र से भाजपा का नामोनिशान मिटा दूंगा। अशोक दुबे ने भी कार्यक्रम के जरिए अपनी ताकत दिखाई। अन्य दावेदारों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के कान में इसी तरह के दावे कर अपनी दावेदारी की। इस दौरान काकू भाई, अंबिका शुक्ला, सविता दीवान शर्मा, कपिल फौजदार, अर्जुन पलिया, देवेंद्र पटेल आदि मौजूद थे। सिंह जिले भर में आधा दर्जन कांग्रेस नेताओं के यहां पहुंचे। उनका जगह-जगह स्वागत भी हुआ। इस दौरान उनकी पत्नी अमृता राय भी साथ थी। सिंह सलकनपुर में देवी दर्शन के बाद दोपहर में होशंगाबाद पहुंचे।

Published on:
09 Jun 2018 04:27 pm