होशंगाबाद

सरकार के मंथन के पहले शिवराज का जनता को पचमढ़ी से सुप्रभात

मंथन में पहुंचने से पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा भाजपा के लिए 2023 बड़ी चुनौति नहीं वो जनता के लिए करेंगे काम

2 min read
सरकार के मंथन के पहले शिवराज का जनता को पचमढ़ी से सुप्रभात

नर्मदापुरम। शिवराज सिंह चौहान देर रात नर्मदा पुराण के पचमढ़ी पहुंचे यहां पर शिवराज सिंह चौहान राजभवन में रुके हुए हैं वही दो दिवसीय चिंतन शिविर में वह शामिल होंगे रोज की दिनचर्या के अनुसार आज सुबह भी उन्होंने योगासन करते हुए और शांति प्रकृति को लेकर 2 ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने कहा है कि शांति प्रकृति के शब्द हैं हरियाली है सौंदर्य कलरव है पक्षियों का उल्लास मंद मंद बहती ठंडी हवा देती नई उर्जा सूर्य से पल पल बढ़ता उजास पचमढ़ी की सुबह जीवन में नवीनता आनंद एवं सकारात्मकता के अद्भुत संगम से परिचय कराती है आप सभी को सुप्रभात पचमढ़ी। वही दूसरे ट्वीट में शिवराज सिंह चौहान ने ओम असतो मा सद्गमय तमसो मा ज्योतिर्गमय मृत्योर्मा अमृतं गमय ओम शांति शांति शांतिईश्वर की प्रार्थना अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ते रहने की प्रेरणा और योग असीम ऊर्जा का स्त्रोत है परमपिता ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी का कल्याण करें कृपा दृष्टि बनाए रखें

गृहमंत्री बोले 2023 कोई बड़ी चुनौती नहीं

पचमढ़ी की चम्पक झील के पास मैदान और पेड़ों के बीच सीएम शिवराज सिंह की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में अब प्रदेश की योजनाओं को लेकर प्रदेश सरकार मंथन करेगी। पचमढ़ी प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है, जहां सीएम मंत्रीमंडल के साथ चिंतन शिविर में शामिल होंगे और विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर चर्चा करने की सबसे अधिक संभावनाएं हैं। हालांकि प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रिका से विशेष बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें विपक्ष से कोई खतरा नहीं है। हालांकि पूरे दिन प्रदेश सरकार की योजनाओं पर क्रियांवन किया जाएगा।

दो दिन तक विकास योजनाओं और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों पर होगा मंथन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार रात मुख्यमंत्री निवास से मंत्री-मंडल के सदस्यों के साथ बस द्वारा पचमढ़ी के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री चौहान दो दिन तक पचमढ़ी में रहकर मंत्री-मंडल के सदस्यों के साथ मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने और विकास योजनाओं तथा आगामी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर विचार- विमर्श करेंगे। मंत्री-मंडल के 34 मंत्री समूहों के साथ अलग-अलग विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Published on:
26 Mar 2022 11:21 am
Also Read
View All