बैतूल जिले में मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के साथ पांडेचेरी के मुख्यमंत्री नारायण स्वामी ने रोड-शो के बाद कहा-
बैतूल। कर्नाटक में मोदी सरकार बना रहे हैं। जबकि उनके पास बहूमत भी नहीं है। यह कहना है कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का। इसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस ने हार मान ली है और कार्यकर्ताओं ने संघर्ष करना छोड़ दिया है। जीहां पांडीचेरी के मुख्यमंत्री नारायण स्वामी ने बैतूल जिले में ऐसी ही कुछ कहा है यहां पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बहूमत होने के बाद भी मोदी सरकार बना रहे हैं। वहीं उनके इस बयान के बाद बीजेपी में खुशी की लहर है।
यह कहा नारायण स्वामी ने
मुख्यमंत्री नारायण स्वामी शनिवार को बैतूल जिले में मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के साथ रोड-शो करने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्बोधित किया। जिसमें उन्होंने कर्नाटक चुनाव में चल रहीं हर गतिविधि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी नाटक करता है कहता है कि मैं गरीब परिवार से आया हूं और अब स्थिति यह है कि वे १ दिन में ३ बार शूट बदलता है। बीजेपी कर्नाटक में बहुमत नहीं होने के बाद भी सरकार बना रही है। वे शनिवार को बैतूल जिले में मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के साथ रोड-शो करने के लिए पहुंचे थे। रोड-शो के बाद शहीद भवन में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयाजित किया गया। इस दौरान उनके साथ मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, पूर्व विधायक विनोद डागा भी उपस्थित रहे।
2019 में आएगी कांग्रेस
नारायण स्वामी ने कहा कि बीजेपी ने अपने 15 साल में सत्यानाश कर दिया है, यही कारण है कि अब जनता परेशान हो गई है। 2019 में कांग्रेस आएगी पार्टी आएगी। इसीलिए कमलनाथ को प्रदेश की कमान सौंपी गई है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा दुकी है किसान
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश में सबसे ज्यादा किसान दुखी हैं और किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है मुख्यमंत्री अभी भी घोषणाएं कर रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि अब तो हिसाब किताब का समय है। जनता हिसाब मांग रही है।
गुट नहीं पार्टी के बारे में सोचें
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेसी गुट के बारे में नहीं पार्टी के बारे में सोचें, आने वाले समय में कांग्रेस की पार्टी की सरकार बनानी है बैतूल से मेरे दिल के करीब रहा है और जब भी मैं मंत्री मैंने बैतूल को सबसे अधिक फायदा पहुंचाया है।