
बैतूल. जेएच कॉलेज के प्राध्यापक का लडक़ी के साथ कुछ लोगों द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने का मामला सामने आया है। प्राध्यापक का जबरन वीडियो बनवाकर अब दस लाख रुपए मांगे जा रहे है। प्राध्यापक ने बदनामी के डर से 50 हजार रुपए दे भी दिए। प्राध्यापक से तीन ब्लैंक चेक और पांच कोरे स्टांप पर हस्ताक्षर करवाकर भी लिए गए हैं। प्राध्यापक ने इसकी शिकायत गंज थाने में कर कार्रवाई की मांग की है।
गंज पुलिस थाने में दिए आवेदन में जेएच कॉलेज में प्राणी शास्त्र के प्राध्यापक डॉ सुखदेव डोंगरे ने बताया कि 6 नवंबर 2017 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच शांति आर्य द्वारा मुझे दो बार मोबाइल किया। उन्होंने कहा कि आप आकर प्लाट देख लो, प्लाट वाला मालिक आया है। मैंने कहा कि हमारे पास टाइम नहीं हैं तो मैडम बोली कैसे भी करके आ जाओ। शिकायत में बताया कि दोस्त को बैतूल में एक प्लाट की आवश्यकता थी,जिससे सभी काम छोडक़र चला गया। तभी शांति आर्य का फोन आया और कहा कि वन विद्यालय वाले गेट पर मिलो। मैडम मुझे वहां से एक महिला कमला पाटिल के घर ले गई। यहा पर पहले से ही दो व्यक्ति थे। मुझे बरामदे में बैठाया गया। थोड़ी देर में आर्य मैडम आई और उन्होंने अंदर बैठने के लिए कहा। कमरे के अंदर जाते ही एक आदमी ने मुझे पीछे से धक्का दिया और एक थप्पड़ मारा। डरा धमकाकर मुझे कपड़े उतारने पर मजबूर किया। उसी दौरान एक लडक़ी घबराई हुई कमरे में आई। वो कह रही थी कि उसके साथ ऐसा मत करो। इसके बाद उसके साथ मेरा अश£ील वीडियो बनाया गया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है।
50 हजार नगद और तीन ब्लेंक चेक दिए
वीडियो बनाने के बाद कहा मैं बैतूल सिटी और कॉलेज में इसे दिखाउंगा। शांति आर्य, कमला पाटिल, मुकेश खातरकर, संतोष प्रजापति ने दस लाख रुपए मांगे। पैसे नहीं देने पर बदनाम करने की धमकी दी। आठ लाख में सौदा तय हुआ। एटीएम से 40 हजार और पास के 10 हजार मिलाकर रुपए दिए। साथ में तीन ब्लैंक चेक हस्ताक्षर सहित बिना राशि और दिनांक के दिया। सौ-सौ रुपए के पांच कोरे स्टांप पर हस्ताक्षर कर दिए। पैसे नहीं देने पर घरवालों को बताने और मकान अपने नाम कराने की बात कही। पिछले एक माह से परेशान किया जा रहा है। शिकायत में बताया कि आत्मदाह करने के लिए भी सोचा लेकिन बीवी और बच्चों का ध्यान आने से ऐसा नहीं किया। थाना प्रभारी से उचित कार्रवाई करने मांग की है।
प्राध्यापक ने कुछ लोगों द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर दस लाख रुपए मांगने की शिकायत की है। प्राध्यापक को बयान के लिए बुलाया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
संतोष पन्द्रे, टीआई, गंज थाना बैतूल