होशंगाबाद

Video: जंगलों से निकलकर गांव में पहुंचा बॉयसन

लॉकडाउन के चलते जंगलों में मानवीय गतिविधियां शून्य होने के कारण वन्यजीव जंगलों के निकलकर आबादी क्षेत्रों की तरफ आ रहे हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक जंगली भैंसा (बॉयसन) नवलगांव में दिखा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 May 2020, 2:04 PM IST
Video: जंगलों से निकलकर गांव में पहुंचा बॉयसन
Video: जंगलों से निकलकर गांव में पहुंचा बॉयसन

सोहागपुर. लॉकडाउन के चलते जंगलों में मानवीय गतिविधियां शून्य होने के कारण वन्यजीव जंगलों के निकलकर आबादी क्षेत्रों की तरफ आ रहे हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक जंगली भैंसा (बॉयसन) नवलगांव में दिखा। यह करीब सोहागपुर से 6 किलोमीटर दूर तथा बफर जोन से करीब 8 से 9 किलोमीटर की दूरी पर देखा गया है। यह भैंसा आसपास के आधा दर्जन गांवों की सीमाओं तक भी पहुंचा है। शाम करीब साढ़े छह बजे इसे ग्राम करनपुर के पास भी देखा गया। सूचना पर वन विभाग की टीम इसे पकडऩे मौके पर पहुंची।नवलगांव के घनश्याम रघुवंशी, रामस्वरूप रघुवंशी ने गांव में जंगली भैंसा दिखने की सूचना दी थी।जिसे गांव की गलियों से खदेड़ा तो यह चारगांव व सूकरी की ओर गया। यहां से बंदीछोड़ पिपरिया, नकटुआ की सीमा पार कर करनपुर पहुंचा था। जानकारी के अनुसार बॉयसन अभी भी गांवो के आसपास भटक रहा है। वन विभाग को इस बात की सूचना दे दी गई है।

Published on: