होशंगाबाद

दो शिकारियों के पास से मृत लोमड़ी जब्त

वन विभाग ने कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया

2 min read
दो शिकारियों के पास से मृत लोमड़ी जब्त

हरदा. वन विभाग के अमले ने शुक्रवार को दो शिकारियों को पकड़ा। उनके पास से मृत नर लोमड़ी तथा बाइक जब्त की है। आरोपी बीनालाल पिता अम्मू पारधी तथा बाबला पिता बीनालाल निवासी गुठानिया ने टीम को बताया कि 27 सितंबर की रात उन्होंने रैसलपुर के जंगल में वन्य प्राणियों के शिकार के लिए गोला बारूद रखा था। शुक्रवार सुबह उन्होंने मौके पर पहुंचकर मृत वन्य प्राणी और बचे गोला बारूद को उठाया। मृत प्राणी को वे बाइक से ले जा रहे थे। हंडिया वन परिक्षेत्र अधिकारी बीएल मुवेल ने बताया कि इसी दौरान टीम ने उन्हें पकड़ा। उनके पास से 28 नग बारूद के गोले बरामद हुए। इसके अलावा एक बाइक भी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले नाबालिग पकड़ाए

खिरकिया। छीपावड पुलिस ने मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले नाबलिगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी थाना क्षेत्र के एक गांव के 16 वर्षीय किशोर हैं। उन्होंने इस साल 14 अप्रैल की रात को चारूवा के मुख्य मार्ग पर मो. बिलाल की मोबाइल दुकान में चोरी की थी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच में लिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से दुकान से चोरी किए विभिन्न कंपनी के 14 मोबाईल फोन, चार्जर, हेडफोन, बैटरी व मोबाइल एसेसरीज सहित अन्य सामग्री बरामद की है। जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है। पकड़ाए नाबालिगों में से एक नकबजनी के एक पुराने मामले में शामिल रहा है। आरोपियों को पकडऩे में थाना प्रभारी राजेश साहू, एएसआई मांगीलाल ठाकरे, आरक्षक करणसिंह साहू, आरक्षक तारिक खान, सायबर सेल की टीम में आरक्षक संजय यादव, महिला आरक्षक शारदा तिवारी का विशेष योगदान रहा।

अस्पताल से नर्सका पर्स चोरी
हरदा. जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में स्थित स्टॉफ नर्स के कमरे से शुक्रवार शाम को अज्ञात व्यक्ति नर्सका पर्स चुरा ले गया। नर्स शिवकुमारी ने बताया कि दोपहर 2 से 8 बजे की ड्यिूटी के दौरान वह शाम के समय वार्ड में मरीजों को दवाइयां देने के लिए गईथी। इसी बीच किसी ने उनके कमरे में आकर पर्स चुराकर ले गया। पर्स में पैसों के अलावा जरुरी कागजात थे। उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जानकारी दी। मालूम हो कि ट्रामा सेंटर में सीसीटीवी कैमरेे और सुरक्षा गार्ड नहीं है, जिससे आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं।

Updated on:
28 Sept 2018 11:06 pm
Published on:
29 Sept 2018 06:30 am
Also Read
View All