होशंगाबाद

खरीदी के लिए 12 दिन में छह शुभ मुहूर्त, सभी मुहूर्त हैं खास, जानें किस दिन क्या खरीदें, देखें पूरी सूची

दीपावली तक हैं विशेष शुभ मुहूर्त
less than 1 minute read
diwali 2018 date according to hindu calendar or shopping muhurat diwal
खरीदी के लिए 12 दिन में छह शुभ मुहूर्त, सभी मुहूर्त हैं खास, जानें किस दिन क्या खरीदें, देखें पूरी सूची

इटारसी। दीपावली नजदीक है। हर कोई खरीददारी करने के लिए तैयार है। कई लोग इसके लिए शुभ मूहूर्त भी तलाश रहे हैंं। आज हम आपको बता रहे हैं, कि दीपावली तक कब-कब ऐसे मुहूर्त हैं जब आप खरीददारी कर सकते हैं। जी हां, अगले 12 दिन में 6 शुभ मुहूर्त आ रहे हैं जो अपने आप में विशेष हैं।
अगर आप इस दीपावली पर कुछ अच्छा खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके पास दीपावली के दिन तक सात ऐसे शुभ मुहुर्त हैं जिनमें आप खरीदारी कर सकते हैं। दीपावली त्योहार पर अच्छे कारोबार की उम्मीद में कपड़ा, इलेक्ट्रिकल आइटम, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, सजावटी सामान सहित ऑटोमोबाइल सेक्टर भी तैयार है। सभी व्यापारियों ने त्योहार को देखते हुए अपनी दुकानों में तमाम डिजाइन और रेंज में प्रोडक्ट बुला लिए हैं।
ये हैं खरीदारी के शुभ मुहुर्त
27 अक्टूबर- इस करवाचौथ व सर्वार्थ सिद्धी योग है। घरेलू सामान की खरीदी लाभदायी।
31 अक्टूबर- इस दिन पुष्य नक्षत्र है। इस मुहुर्त में कपड़े, ज्वेलरी, फर्नीचर लेना शुभ रहेगा।
04 नवंबर- त्रिपुष्कर योग एवं सर्वार्थ सिद्धी योग। ज्वेलरी, वाहन, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदी शुभ रहेगी।
05 नवंबर- धनतेरस। इस दिन बर्तन, ज्वेलरी, वाहन, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदी शुभकारी रहेगी।
06 नवंबर- रूपचौदस। इस दिन गैजेट्स, होम एम्पलायंस, ज्वेलरी, वाहन फर्नीचर की खरीदी विशेष फलदायी।
07 दीपावली- इस दिन कोई भी सामान की खरीदी करना शुभ रहेगा।
& दीपावली तक छह मुहुर्त हैं जिनमें खरीदारी करना लाभदायक रहेगा। इन सात मुहुर्तों में कोई भी खरीदारी की जा सकती है।
जयनारायण तिवारी, शास्त्री, निवासी सूरजगंज

Published on:
25 Oct 2018 02:44 pm