होशंगाबाद

इस बार पैदल स्कूल नहीं जाएंगे विद्यार्थी, राज्य शिक्षा ने की यह तैयारी

राज्य शिक्षा का नर्मदापुरम संभाग में 28 हजार 637 साइकिल वितरण का लक्ष्य है
2 min read
Education department distribute Narmadapuram division, 28637 bicycles
इस बार पैदल स्कूल नहीं जाएंगे विद्यार्थी, राज्य शिक्षा ने की यह तैयारी

होशंगाबाद। नए सत्र में स्कूल पहुंचने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। जी हां, अब दूर रहने वाले छात्रों को स्कूल तक पैदल नहीं जाना पड़ेगा। दरअसल राज्य शिक्षा इस बार प्रवेश के दौरान ही छात्रों को साइकिल वितरण कर देगा। जिससे उनको परेशानी नहीं जाएगी। नर्मदापुरम संभाग में करीब २८ हजार ६३७ साइकिलें वितरण की तैयारी है।
स्कूल शिक्षा विभाग 24 जून से स्कूल खुलने के साथ ही विद्यार्थियों को साइकिल वितरण शुरू कर देगा। इस बार स्कूल शिक्षा विभाग का नर्मदापुरम संभाग में 28 हजार 637 साइकिल वितरण का लक्ष्य है। साइकिल वितरण का कार्य 31 जूलाई तक विद्यार्थियों के प्रवेश तक पूर्ण कर लिया जाएगा। योजना के पीछे सरकार का मकसद स्कूलों तक विद्यार्थियों की पहुंच को आसान बनाना है, जिससे दूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थी साधन के अभाव में पढ़ाई बंद न करें। दरअसल सरकारी स्कूलों में शासन द्वारा कई योजनाएं चलाई जाती हैं, लेकिन उनका लाभ विद्यार्थियों को समय पर नहीं मिल जाता, जिसके कारण विद्यार्थियों को कई परेशानियां उठानी पड़ती हैं, लेकिन इस बार एेसा नहीं होगा। बीइओ हैंडओवरइन साइकिलों को प्रत्येक जिले के विकास खंड शिक्षाअधिकारी (बीइओ) को हैंडओवर किया जाएगा। इसके बाद विकास खंड शिक्षाधिकार प्रत्येक ब्लॉक के स्कूलों में साइकिलों का वितरण करवाएंगे।

इनको मिलेगी साइकिल
योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी जो शासकीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं और नवमीं कक्षा में प्रवेश लेते हैं। वह स्कूल व छात्रावास से कम से कम दो किमी दूर रहते हैं। ऐसे विद्यार्थिर्यों को साइकिल दी जाएगी ताकि वह आसानी से स्कूल आ जा सकें। कक्षा छठवीं के छात्र-छात्राओं को 18 इंच की साइकिल दी जाएगी। कक्षा नवमीं के विद्यार्थियों को 20 इंच साइकिल का वितरण किया जाएगा। छात्राओं को बिना फ्रंट राड, चेरी कलर और छात्रों को फं्रट राड काले रंग की साइकिल दी जाएगी।
हो चुकी हैं असेंबल
स्कूलों में विद्यार्थियों को वितरण होने वाली साइकिलों के असेंबलिंग का कार्य अलग-अलग जगह पर किया जा रहा है असेंबलिंग का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है यहां तक की तैयार साइकिलों में टेस्टेड का मार्क भी लगा दिया गया है।

स्कूल खुलने के साथ बंटेंगी साइकिलें
साइकिल वितरण का कार्य इस बार समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा। 24 जून को स्कूल खुलने के साथ ही साइकिल वितरण शुरू कर दिया जाएगा, जो 31 जुलाई तक विद्यार्थियों के प्रवेश तक जारी रहेगा।
- अशोक सराठकर, सहायक संचालक होशंगाबाद
कितनी कहां बंटेंगी
कुल 28 हजार 637
स्थान 6वीं - 9वी
होशंगाबाद 1926 - 6023
हरदा 1245 - 2753
बैतूल 3849 - 12841

Published on:
18 Jun 2019 06:00 pm