
होशंगाबाद। आशिकी में इंसान जो भी करे कम है। एक नाबालिग आशिक अपनी गर्ल फ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए क्राइम की दुनिया में उतर गया। प्यार में दीवाना यह किशोर उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उससे पहले एेसा घटा कि उसे ससुराल से पहले जेल जाना पड़ा। फिर भी उसकी आशिकी का भूत नहीं उतरा। मामला होशंगाबाद के बाबई थाने का है।
हम उम्र दोस्त से हुआ प्यार
नाबालिग आशिक राज और उसकी नाबालिग माशूका किरण (बदला हुआ नाम) एक दूसरे से प्रेम करते हैं। पहले दोस्ती हुई फिर दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद अब वे शादी करना चाहते थे। लेकिन उससे पहले उनका सपना पैसा कमाना था। किरण के शौक भी रईसी थे, जितना पैसा राज कमाता नहीं था। उसे नौकरी से जो भी मिलता वह किरण पर लुटा देता था, लेकिन उसकी डिमांड बढऩे लगी थी। साथ ही यह दबाव भी कि उसे शादी के बाद अच्छा मकान और सभी सुख सुवधिाएं चाहिए। फिर उसके प्यार में वह गुनाह के दलदल में उतर गया।
यह किया अपराध
एसपी अरविंद सक्सेना ने बताया कि बाबई के गल्ला व्यापारी नवीन जैन के यहां राज काम करता था। जैन मंगलवार वार्ड स्थित घर से 3 जून को खिड़की की ग्रिल निकालकर चोर 20 लाख के जेवर चोरी हो गए थे। यह चोरी एक महीने पहले हुई थी, लेकिन पता तीन जून को ग्रिल टूटी होने पर चेक करने के बाद पता चला। पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। शक के दायरे में नौकर राजा भी था। उस पर नजर रखी गई तो वह महंगे तोहफे सहित रईसी ठाठ-बाट पर पैसा खर्च कर रहा था, जबकि उसकी आर्थिक स्थिति एेसी नहीं थी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सबकुछ उगल दिया। उसके पास से 12 लाख के जेवर जब्त कर लिए गए हैं। अजय ने पुलिस को बताया कि वह बाबई की एक हम उम्र लड़की से प्यार करता है। वह लड़की भी नाबालिग है। शादी से पहले छोटा-मोटा व्यवासय शुरू करना चाहता था, इसी कारण चोरी की।
गिरवी रख दिए थे जेवर
आरोपी ने जेवर बेंचे नहीं थे। उसने कुछ जेवर गिरवी रखकर पैसे लिए थे। चोरी भी एक महीने पहले की थी। उसे घर के बारे में अच्छी तरह से जानकारी थी। अभी उसके पास से 400 ग्राम सोने व 250 ग्राम चांदी के चुराए जेवरात जब्त किए गए हैं। शेष जेवरात की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसने चोरी के बाद कुछ जेवर घर में तथा कुछ आसपास छुपा दिए थे।