होशंगाबाद

सुसाइड नोट में लिखा- मैं तो सहेली के घर गई थी…आई लव यू माय डेडी जी

कक्षा नौवी की छात्रा ने स्वयं को आग लगाकर की आत्महत्या
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2017, 10:01 PM IST
girl has suicide
girl has suicide

बैतूल। उसके पिताजी हर दिन की तरह दुकान पर थे, पत्नी और बेटा भी साथ में हाथ बंटा रहे थे, रात करीब 12 बजे घर लौटे तो मानों उनका जीवन ही लुट चुका था। घर में बेटी की जली हुई लाश पड़ी थी बैतूल के आजाद वार्ड निवासी नौवी की एक छात्रा ने सोमवार रात को अपने ही घर में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले छात्रा ने पिता के नाम एक सुसाइड नोट छोड़ा, जो कैलेण्डर से स्टेपल किया गया था। जिसमें लिखा था आई लव यू डेडी लिखा।

चाट का ठेला लगाते हैं पिता
आजाद वार्ड में श्याम सिंह राठौर का परिवार रहता है। उसके दो बच्चे बड़ी बेटी व छोटा बेटा हैं और वह चाट का ठेला लगाकर रोजी-रोटी चलाता है। वह रोजाना कि तरह सोमवार को कोठीबाजार रोजी रोटी कमाने गया था। मोहर्रम का त्योहार होने से उसका हाथ बटाने पत्नी भी पहुंच गई। ११ वर्षीय बेटा भी मां के साथ दुकान आ गया। रात में १२ बजे के लगभग श्याम सिंह परिवार सहित घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। बेटी सोनम की जलने से मौत हो चुकी थी। सोनम ने यह कदम क्यो उठाया यह कोई भी नहीं जानता। पिता श्याम सिंह ने बताया कि सब कुछ ठीक था, कोई परेशानी भी नहीं थी। पुलिस और एफएसएल अधिकारियों ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मंगलवार शव का पीएम कर पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृत छात्रा शहर के ही टिकारी के एक निजी स्कूल में कक्षा नौवी की छात्रा थी। इस संबंध में कोतवाली टीआई एसआर झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छात्रा ने सुसाइड नोट लिखा है। इसकी जांच की जा रही है।

सुसाइड नोट में लिखा मैने कोई गलती नहीं की
खुद को आग लगाने से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपनी सहेली के यहां लाछा देने गई थी। इसलिए लेट हो गई। मैंने कुछ गलत नहीं किया। आई लव यू माय डेडी जी एंड माय बेस्ट फ्रेंड। कापी के ही एक पन्ने पर यह लिखकर केलेंडर पर स्टेपलर से लगा दिया। सुसाइड नोट छात्रा ने ही लिखा है। इसकी जांच के आधारपर पुलिस जांच आगे बढ़ेगी।

Updated on:
4 Oct 2017, 10:01 PM IST
Published on: