होशंगाबाद

बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं

माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. द्वारा आयोजित की जानी है परीक्षाएं
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jun 2020, 9:01 AM IST
बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं
बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं

सिवनी मालवा. विकास खंड के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनीमालवा में माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल की संचालित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का एसडीएम डीएन सिंह ने रविवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसमें कोरोना वायरस कोविड-19 के तहत संक्रमण को रोकने से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर निर्देश दिए गए। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र कुमार पाटिल ने सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा के मद्देनजर कक्षों में पर्याप्त व व्यवस्थित फर्नीचर सोशल डिस्टेंस अनुसार विद्यार्थियों को बैठने की क्षमता, सैनिटाइजर व्यवस्था, छात्र-छात्राओं के लिए थर्मल स्क्रीनिंग, समस्त कक्षों व प्रांगण की साफ सफाई आदि की व्यवस्थाओं से निरीक्षण टीम को अवगत कराया। एसडीएम द्वारा व्यवस्थाओं को देखकर पूर्ण आश्वस्त हुए एसडीएम ने निर्देशित किया कि विकासखंड के समस्त परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाए तथा सेनेटाइजर से हाथ साफ कराए जाएं एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जो निर्देश केंद्र अध्यक्षों को दिए गए हैं उनका पालन आवश्यक रूप से कराया जाए यदि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। निरीक्षण दल में तहसीलदार दिनेश सांवले, सहायक संचालक शिक्षा विजयसिंह रघुवंशी शामिल थे।

Published on: