
खिरकिया। 50 दिन से परेशान हो रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इतने दिनों से बंद चल रही दो राज्यों को जोडऩे वाली कामायनी एक्सप्रेस फिर से शुरू हो रही है। दरअसल ट्रेन संचालन संबंधी कार्यों के चलते वाराणकामायनी एक्सप्रेस लंबे समय के लिए अस्थाई रूप से बंद की गई थी। जो 3 अगस्त शुक्रवार से पुन: प्रारंभ हो जाएगी। पूरे 50 दिनों के बाद कामायनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। जिससे आम यात्रियों के साथ नियमित यात्रियों को राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार 11071 कामायनी एक्सप्रेस शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस (कुर्ला) से चलकर वाराणसी के लिए निकलेगी। वहीं 11072 वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (कुर्ला) कामायनी एक्सप्रेस 6 अगस्त को रेलवे स्टेशन पर आएगी। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एनके चौहान का कहना है कि 11071 डाउन कामायनी एक्सप्रेस 3 अगस्त एवं 11072 अप ट्रेन 6 अगस्त को बुकिंग सिस्टम पर चालू होना दर्शा रहा है।
बंद नहीं होगी पठानकोट एक्सप्रेस
खिरकिया. रेलवे के निर्माण कार्य को देखते हुए आंशिक रूप से बंद होने वाली पठानकोट एक्सप्रेस का संचालन अब जारी रहेगा। नगर विकास समिति और नागरिकों के सुझाव के बाद यह निर्णय लिया गया है। कई नागरिकों ने नाराजगी जताते हुए रेल आलाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं रेल बोर्ड को सुझाव भेजे गए। ट्रेन 11057 अपने प्रारंभिक स्टेशन से आंवला मंडल से धुरी रेलवे स्टेशन तक चलेगी। वहीं 11058 अमृतसर से नहीं चलकर धुरी स्टेशन से चलेगी।
यह ट्रेन उन्ही स्टेशन तक बंद रहेगी, जहा पर कार्य चल रहा है। जानकारी के अनुसार अमृतसर रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते 11057 एवं 11058 पठानकोट एक्सप्रेस क्रमश: 24 से 30 एवं 26 से 1 अगस्त तक आंशिक रूप से निरस्त कर दी गई थी। लेकिन अब पठानकोट एक्सप्रेस को समूचा बंद न करते हुए उसे अमृतसर के पूर्व के स्टेशन से चलाया जाएगा। ट्रेन 11057 अपने प्रारंभिक स्टेशन से आंवला मंडल से धुरी रेलवे स्टेशन तक चलेगी। वहीं 11058 अमृतसर से नहीं चलकर धुरी स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन धुरी रेलवे स्टेशन से अमृतसर तक नहीं चलेगी।